टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y500s के नाम से पेश किया है। इस हैंडसेट में 7,200mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में 6.75-इंच की डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
डिजाइन की बात करें तो ये स्मार्टफोन काफी हद तक Vivo Y500i जैसा दिखाई देता है, जिसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। ये फोन इस वक्त बड़ी बैटरी और एंट्री-लेवल हार्डवेयर और कुछ छोटे-मोटे अपग्रेड के साथ आया है। चलिए पहले इस नए डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।कीमत की बात करें तो चीन में Vivo Y500s की कीमत CNY 1,800 यानी लगभग 24,800 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB + 256GB वेरिएंट मिल रहा है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,200 यानी लगभग 30,400 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में दमदार स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 613 GPU से लैस है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500s में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #VivoY500s #Vivo




