टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo TWS 5e को शुक्रवार को Vivo S60 के साथ चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स 55dB तक के हाइब्रिड अडाप्टिव एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आते हैं, जबकि इसके पिछले मॉडल Vivo TWS 3e में केवल 30dB का ANC मिलता था। कंपनी के मुताबिक, इसके लेटेस्ट ईयरफोन्स स्टेम-स्टाइल डिजाइन, सिलिकॉन ईयर टिप्स और राउंडेड आउटर शेल्स के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें-Honor का नया टैबलेट लॉन्च; दमदार प्रोसेसर और 10,100mAh की बैटरी से है लैस
Vivo TWS 5e चार्जिंग केस के साथ मिलाकर कुल 55 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। चीन में Vivo TWS 5e की कीमत CNY 229 (लगभग 3,200 रुपये) तय की गई है। ये TWS ईयरफोन्स इंक ब्लैक, तियानक्विंग और व्हाइट कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं। ये वायरलेस हेडसेट अब वीवो की वेबसाइट के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo TWS 5e में 11mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये AAC, SBC और LC3 ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन ईयरफोन्स में Vivo के DeepX 3.0 स्टीरियो साउंड इफेक्ट्स और स्पैटियल ऑडियो (Spatial Audio) का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये म्यूजिक, फिल्मों और गेम्स के दौरान ज्यादा इमर्सिव लिसनिंग एक्सपीरियंस देते हैं।

नॉयज कैंसिलेशन की बात करें तो, Vivo TWS 5e ईयरफोन्स 55dB तक का हाइब्रिड अडाप्टिव ANC ऑफर करते हैं। इसके अलावा ये ईयरफोन्स डुअल-माइक्रोफोन AI कॉल नॉयज रिडक्शन को भी सपोर्ट करते हैं। Vivo का दावा है कि ये ईयरबड्स आसपास के माहौल और कंडीशन्स के आधार पर नॉयज कैंसिलेशन लेवल को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के मामले में, Vivo TWS 5e ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और डुअल-डिवाइस पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इन ईयरफोन्स की वायरलेस रेंज 10 मीटर तक की है और इनमें एक लो-लेटेंसी मोड भी मिलता है, जो फुल-लिंक लेटेंसी को 42ms जितना कम कर देता है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 13 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं, जबकि चार्जिंग केस के साथ इसकी कुल बैटरी लाइफ 55 घंटे तक बढ़ जाती है। ये USB टाइप-C के जरिए चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
Tag: #nextindiatimes #VivoTWS5e #Technology




