35.7 C
Lucknow
मंगलवार, जुलाई 7, 2026

Vivo ने लॉन्च किए दो नए दमदार 5G फोन, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। वीवो ने चीन में अपने दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं। इन डिवाइस को कंपनी ने Vivo G5i और G5z के नाम से पेश किया है। दोनों हैंडसेट का हार्डवेयर, डिजाइन और मेमोरी कॉन्फिगरेशन लगभग एक जैसा है, बस सिर्फ ब्रांडिंग में अंतर देखने को मिल रह है। डिवाइस में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

कीमत की बात करें तो Vivo G5i और Vivo G5z एक जैसे कॉन्फिगरेशन में आते हैं। डिवाइस के 6GB + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 30,900 रुपये है, जबकि फोन के 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 यानी लगभग 40,700 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन आप Vivo China ई-स्टोर पर Obsidian Black कलर में खरीद सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo G5i और Vivo G5z में 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है। दोनों स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर बने स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर और Adreno 613 GPU का यूज किया गया है। साथ ही फोन्स में 8GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo G5i और Vivo G5z में ऑटोफोकस, f/1.8 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 2x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से आप 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #VivoG5i #VivoG5z

RELATED ARTICLE