प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर विराट ने दी सफाई, देखें क्या कहा?

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) से जुड़ा एक चौंकाने वाला दावा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ था। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई थी कि वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब इस पूरे विवाद पर विराट कोहली की टीम और उनके प्रवक्ता की ओर से आधिकारिक सफाई सामने आई है। प्रवक्ता ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें मनगढ़ंत, बेबुनियाद और झूठा करार दिया है।

यह भी पढ़ें-खूब गदर मचा रही ‘हनुमान अंश’, पार्ट-2 में नजर आएंगे विराट-अनुष्का!

विराट कोहली के प्रवक्ता का आधिकारिक बयान

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा किए गए दावे पूरी तरह गलत और तथ्यों से परे हैं।

बयान में कहा गया:

“हम यह साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा, आस्था और सम्मान के कारण ही उनसे मिलने वृंदावन जाते हैं। हम इन मनगढ़ंत दावों का पुरजोर खंडन करते हैं। साथ ही मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी असत्य खबरों को आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।”

क्या था फलाहारी महाराज का वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा का एक बयान तेजी से वायरल हुआ था।

इसमें दावा किया गया था कि:

  • जनवरी 2023 में जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहली बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे, तब राजस्थान की एक निजी कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने इसके लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
  • आरोप लगाया गया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य संत प्रेमानंद महाराज के प्रचार-प्रसार और लोकप्रियता को बढ़ाना था।

अक्सर वृंदावन आते रहते हैं विराट-अनुष्का

गौरतलब है कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। दोनों अक्सर अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की महाराज जी के साथ एकांतिक बातचीत और आशीर्वाद लेते हुए कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं।

विराट की टीम की तरफ से आई इस सफाई ने अब सभी तरह की अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

Tag: #nextindiatimes #PremanandMaharaj #ViratKohli

RELATED ARTICLE