ऑटो डेस्क। लॉन्च होने के पूरे 6 सालों के बाद Toyota ने अपनी छोटी SUV Yaris Cross का नया मॉडल पेश किया है। हालांकि कंपनी ने 2024 में इसमें काफी बड़े बदलाव किए थे लेकिन इस बार का नया मॉडल पुराने के मुकाबले थोड़ा बदल गया है। इस कार को यूरोप के बाजार को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें-आ गई Hyundai की डैशकैम वाली सस्ती कार, इसमें मिलेगा बहुत कुछ खास
पुरानी कार की छोटी और पतली ग्रिल को हटाकर अब एक नई हनीकॉम्ब डिजाइन वाली ग्रिल लगाई गई है। यह कार के रंग की है और देखने में बहुत अच्छी लगती है। कार की हेडलाइट्स को पहले से ज्यादा नुकीला और स्टाइलिश बनाया गया है। अगले हिस्से का बंपर अब काले रंग की कोटिंग के साथ आता है।
कंपनी ने इसमें 2 नए कलर दिए हैं- पर्शियन साल्ट और प्रीशियस ब्रोंज। ब्रोंज कलर के साथ आपको ब्लैक रूफ का भी विकल्प मिलेगा। कार के अलग-अलग मॉडल्स में अब नए डिजाइन वाले 17-इंच और 18-इंच के Alloy Wheels मिलेंगे। कार के किनारे पर लगी क्लैडिंग पर Yaris Cross लिखा हुआ मिलेगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और JBL का म्यूजिक सिस्टम मिलता है।

साथ ही वायरलेस चार्जिंग और Apple/Android फोन पर कनेक्ट करने की सुविधा भी है। सभी मॉडल्स में खुद बंद होने वाले ORVMs, मोड़ने वाली पीछे की सीटें और Toyota का सेफ्टी सेंस दिया गया है।इसमें 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन है जो बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है, यह एक हाइब्रिड सिस्टम है। यह कार 175kmph की टॉप स्पीड तक जा सकती है और ग्राहकों के पास इसमें टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों के विकल्प मौजूद रहेंगे। बता दें कि यह पहले से ज्यादा पावरफुल होने वाली है।
Tag: #nextindiatimes #ToyotaYarisCrossfacelift #SUV




