31 C
Lucknow
Saturday, May 18, 2024

आज का दिन इन जातकों के लिए होगा सुखद, पढ़ें अपना राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सुख साधनों में वृद्धि करने वाला है। सितारे बताते हैं कि घर, नौकरी या कहीं भी कोई व्यक्ति आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर ध्यान देना होगा ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े। बिजनस, घर अथवा वाहन के लिए आप किसी बैंक व्यक्ति, संस्था ऋण लेने की सोच रहे हैं तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा, प्रयास करना चाहिए। आज आप शाम का समय परिवार के साथ आनंद और खुशी से बिताएंगे।

वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन आज अनुकूल रहेगा और आपसी तालमेल भी बना रहेगा। आपके भाई-बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप उसे दूर कर पाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी संतान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी उत्सव समारोह में शामिल होने का भी मौका मिेलेगा।

मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: आज कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि, आज आपके मन में लंबे समय से लंबित किसी काम को पूरा करने का उत्साह रहेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने सभी कार्य साहस पूर्वक पूरे करने होंगे, तभी वे पूरे होंगे। आज शाम के समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप चिंतित और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

तुला:तुला राशि में आज राशि स्वामी शुक्र का गोचर करना इनके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ जाएगा, जिसके चलते आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। जीवनसाथी की खुशी के लिए आज कुछ उपहार आदि भी दे सकते हैं। आज आप दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप शाम का समय अपने बच्चों की समस्याएं सुलझाने में बिताएंगे।

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी सभी जिम्मेदारियां और कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। यदि आप कोई नया काम करेंगे तो उसमें भी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप निवेश करेंगे तो आज आपको काफी लाभ मिल सकता है। आज आप सांसारिक सुखों का भी आनंद लेंगे। कहीं घूमने का भी आज प्लान बन सकता है। घर या जमीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस काम में आपको भाग्य का मिलेगा और लाभदायक डील मिल सकती है।

मीन:मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि लंबे समय से लंबित किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से भी आपका मनोबल बढ़ेगा। किसी मित्र या परिजन से आपको कोई रोचक और अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपने परिजनों के साथ हंसी-मजाक में रात्रि व्यतीत करेंगे। आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण आज आपके घर या नौकरी में लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE