42 C
Lucknow
Sunday, June 16, 2024

आज का दिन इन जातकों के लिए होगा बेहतरीन, पढ़ें अपना राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष:आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। आज आप कामकाज में चल रही परेशानी और उलझन से निकलने में सफल होंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी यह भी है कि अपनी सोच और समझ को सुधारने का प्रयास करें और जो भी निर्णय लें उस पर गंभीरता से विचार करके निर्णय लें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो तो आज इसकी अनदेखी न करें और चिकित्सक से परामर्श लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी और आपको कमाई का नया स्रोत भी प्राप्त होगा। 

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके काम की सराहना होगी और आप अपनी कार्यशैली से अपने वरिष्ठों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आपके बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। लोगों के साथ आपका मेलजोल बढ़ेगा और दोस्तों के साथ आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। सेहत को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और आप उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। कामकाज में आज नई योजनाएं लागू करेंगे और आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मिथुन :मिथुन राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आपका दिन आज उलझन और तनाव वाला रह सकता है। आज आपको अपने कामकाज में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा और अपने आहार में संतुलन बनाए रखना होगा। आज आपका मन अध्यात्म और दर्शन की ओर अग्रसर होगा।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शानदार बीतेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को आज अपनी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। अगर आज कुछ छात्र विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो उन्हें इसमें सफलता मिलेगी। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या:कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में कुछ उलझन और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप धैर्य बनाए रखें और उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपको अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साथ ही आपको सेहत के प्रति भी अपको अपना ध्यान रखना होगा। आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मूड भी अच्छा रहेगा। आपको अपने वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। किसी काम में आपको आज इनकी सलाह से आपको फायदा मिलेगा। वैसे आज किसी पारिवारिक मुद्दों को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है जिसका आप घर के बड़ों की मदद से हल निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे और अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। 

वृश्चिक :वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज कुछ चिंतित और परेशान रह सकता है। मन आपक एकाग्र नहीं रहने से आपके कुछ सोचे हुए काम अटक सकते हैं। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको घर या व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेना है, तो बहुत सोच-विचार कर लें। नहीं तो आपको बाद में पछताना भी पड़ सकता है। यदि सरकारी क्षेत्र से संबंधित को मामला फंसा हुआ है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज दफ्तर में कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव मिल सकता है।

धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई पैतृक संपत्ति मिलने से आप प्रसन्न होंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको बिना मांगे किसी को कोई सलाह नहीं देनी चाहिए। अगर आप किसी को सही बात भी कहेंगे तो लोग उसे गलत लेंगे और आपको मानसिक कष्ट पहुंचाएंगे। आज यदि आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते हैं तो आपको इस बारे में अपने पिता से सलाह लेनी होगी। आज शाम के समय आप किसी तीर्थ स्थान पर जाकर लोगों की सेवा कर सकते हैं।

कुंभ :आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज भाग्य से पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आप तरक्की करेंगे। अधिकारी वर्ग आज आपके काम से प्रभावित होंगे और आपके काम की सराहना भी करेंगे। निजी रिश्तों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा है, आपको अपने निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। नए लोगों से आज आपकी जान पहचान हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, कोई चल रही स्वास्थ्य समस्या से आज आप राहत महसूस करेंगे। व्यापार में आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं लागू करेंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।

मीन:मीन राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपको उन्नति के कई शानदार अवसर मिलने वाले हैं। कुछ नए लोगों से आज आपका संपर्क और संबंध बन सकता है। अगर आपकी शादी की बात चल रही है तो आज आपका रिश्ता तय हो सकता है। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होना भी आज संभव है। रिश्तेदारों के बीच आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और आप अपने परिवार के साथ जश्न मनाएंगे। आज आप अपने घर के लिए कुछ नया सामान आ सकता है, भौतिक सुख साधनों में आज वृद्धि होगी। 

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE