35.7 C
Lucknow
मंगलवार, जून 9, 2026

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने ऐसे की राजनीति में शुरुआत, अब बनीं गुजरात सरकार में मंत्री

अहमदाबाद। गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी Rivaba Jadeja को मंत्री बनाया गया है। रिवाबा जडेजा गुजरात के सौराष्ट्र में आने वाली जामनगर उत्तर विधानसभा से 2022 में चुनाव जीती थीं। रवींद्र जडेजा की बहन नयना जडेजा के कांग्रेस में होने के कारण रिवाबा का चुनाव काफी चर्चा में रहा था। ननद-भौजाई के मुकाबले में जीती रिवाबा अब मंत्री बन गई हैं।

यह भी पढ़ें-किसने की थी दिवाली बोनस की शुरुआत? इस तरह कानून बनी यह परंपरा

रिवाबा जडेजा की उम्र अभी सिर्फ 34 साल है। 2 नवंबर, 1990 को जन्मी रिवाबा कई बार आईपीएल और दूसरे किक्रेट मैच में पति रविंद्र जडेजा को चियर करने भी पहुंच चुकी हैं। रिवाबा जडेजा के चुनाव में पति रवींद्र जडेजा ने खूब जोर लगाया था। रिवाबा जडेजा क्षत्रिय समुदाय से आती हैं।

Rivaba क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से साल 2016 में विवाह बंधन में बंधी थीं। वह मूलरूप से राजकोट की रहने वाली हैं। रिवाबा जडेजा ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से पढ़ाई की है। उनके पिता का नाम हरदेव सिंह साेलंकी और मां का नाम प्रफुल्लाबा साेलंकी है। रिवाबा जडेजा विधायक बनने से पहले से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। वह श्री मातृशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से एक एनजीओ भी चलाती हैं। जो कमजोर महिलाओं की मदद करता है।

रिवाबा मार्च 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थी। आपको बता दें कि रिवाबा भाजपा में शामिल होने से पहले राजपूत समुदाय समूह, करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख भी थीं। उन्होंने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने 88,110 वोट हासिल किया और विधायक के रूप में शपथ ली।

Tag: #nextindiatimes #RivabaJadeja #GujaratCabinet

RELATED ARTICLE