नई दिल्ली। आज सुबह लगभग 11:41 बजे पूरे भारत में लाखों लोग उस समय चौंक गए जब उनके फोन में अचानक एक जोरदार Emergency Alert की आवाज आई। हालांकि यह कोई खतरा नहीं था बल्कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी द्वारा सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का एक राष्ट्रव्यापी परीक्षण था। हम आपको बताते हैं कि दुनिया में सबसे एडवांस्ड इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम किस देश के पास है?
यह भी पढ़ें-IMD को किस डिवाइस से पता चलता है मौसम का हाल?
वैश्विक स्तर पर जापान के जे अलर्ट को सबसे शक्तिशाली और कुशल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम माना जाता है। 2007 में शुरू किया गया यह सिस्टम पूरे देश में कुछ ही सेकंड के अंदर चेतावनी पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है।इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से ऑटोमेटेड है। यानी जैसे ही इसे किसी खतरे का पता चलता है बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप का इंतजार किए यह तुरंत अलर्ट जारी कर देता है।साइलेंट मोड में होने के बावजूद फोन काफी ज्यादा तेज सायरन बजाते हैं।

ये अलर्ट एक सैटेलाइट आधारित संचार प्रणाली के जरिए काम करता है। खास तौर से Superbird-B3 सेटेलाइट के जरिए। जैसे ही सरकारी एजेंसियां कोई चेतावनी जारी करती हैं उसे लगभग तुरंत पूरे देश में प्रसारित कर दिया जाता है। यह अलर्ट अधिकारियों तक एक सेकंड के अंदर और आम जनता तक 4 से 20 सेकंड के अंदर पहुंच जाता है।
जापान के सिस्टम का सबसे आधुनिक पहलू इसका इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जुड़ाव है। जब कोई अलर्ट जारी होता है तो बुलेट ट्रेन अपने आप रुक जाती हैं, लिफ्ट सबसे पास वाली मंजिल पर रुक कर खुल जाती हैं और गैस पाइपलाइन बंद हो जाती हैं। मोबाइल अलर्ट सायरन गंभीर परिस्थितियों में ही सक्रिय किए जाते हैं। इनमें भूकंप, सुनामी, चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं शामिल हैं।
Tag: #nextindiatimes #EmergencyAlert #Japan




