स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, जिसमें आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं। अभी तक लीग में एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले हैं। इस बार कई खिलाड़ी जो बिहार से आते हैं, वो IPL 2026 में धूम मचाए हुए हैं। यहां जानिए उन प्लेयर्स के बारे में।
यह भी पढ़ें-IPL के एक मैच से कितना कमा रहे वैभव सूर्यवंशी? रकम जान उड़ जाएंगे होश
वैभव सूर्यवंशी:
वैभव सूर्यवंशी इस साल भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव ने आईपीएल में अभी तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें कुल 609 रन बनाए हैं। वह 2 शतक के आलावा 3 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। वह लीग में 56 छक्के लगा चुके हैं।
साकिब हुसैन:
तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने जारी सीजन में IPL डेब्यू किया। वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम में हैं। उन्होंने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी। 21 वर्षीय साकिब का जन्म 14 दिसंबर, 2004 को बिहार के गोपालगंज में हुआ था। उन्होंने अपने गांव में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। साकिब को 2024 में KKR ने पहली बार खरीदा था, हालांकि उनके लिए वह खेल नहीं पाए।

ईशान किशन:
ईशान किशन बिहार की शान हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 विनिंग टीम का हिस्सा थे। ईशान पिछले साल SRH में शामिल हुए थे। IPL 2026 के शुरूआती मैचों में ईशान ने ही SRH टीम की कप्तानी की थी। ईशान का जन्म 18 जुलाई, 1988 को पटना में हुआ था।
मुकेश कुमार:
मुकेश कुमार का जन्म भी बिहार के गोपालगंज में हुआ था। 32 वर्षीय मुकेश दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हैं। हालांकि जारी संस्करण में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया था, तब से वह DC टीम का ही हिस्सा हैं।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #VaibhavSuryavanshi #IshanKishan




