40.1 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

IPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में ये बॉलीवुड स्टार जमाएंगे रंग, होगा धूम-धड़ाका

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत सितारों से भरी ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। सिंगर एआर रहमान और सोनू निगम (Sonu Nigam) के अलावा अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी IPL 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मैच से होगी।

यह भी पढ़ें-IPL से पहले RCB के लिए खुशखबरी, भारत लौटे विराट कोहली

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में कई स्टार्स मैदान पर परफॉर्म करने वाले हैं। IPL 2024 ओपनिंग सेरेमनी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ धमाका करने को तैयार है। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों के बीच चर्चा में बने हुए हैं।

बता दें कि अक्षय (Akshay Kumar) और टाइगर के अलावा भारत के जाने-माने सिंगर ए आर रहमान और सोनू निगम (Sonu Nigam) भी ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। पहले फेज में 22 मार्च से 7 अप्रैल तक का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2024) की सोशल मीडिया पर स्टेडियम की तस्वीरें सामने आ रही हैं। मैदान रंगीन लाइट से जगमगा रहा है। बता दें कि IPL (IPL 2024) के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 22 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के मौजूदा सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter) पर जानकारी (information) शेयर करते हुए आईपीएल 2024 के ओपनिंग डे की कुछ डिटेल्स फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। उन्होंने लिखा, “स्टेज तैयार है, लाइट और भी रोशन हो गई हैं और स्टार्स टाटा आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में मंच पर जगमगाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। क्रिकेट और मनोरंजन की इस मजेदार जुगलबंदी को देखने के लिए तैयार हो जाइए”।

Tag: #nextindiatimes #IPL2024 #openingceremony #cricket

RELATED ARTICLE