स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 में 8 देशों के 77 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के सबसे अधिक 17 खिलाड़ी हैं। पैट कमिंस (SRH) और कैमरून ग्रीन (KKR) जैसे स्टार खिलाड़ी इस सीजन में प्रमुख हैं, जबकि 10 खिलाड़ी अपनी टीमों से रिलीज भी हुए हैं।
यह भी पढ़ें-ये बने IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी, अनसोल्ड की लिस्ट में 5 चौंकाने वाले नाम
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में विदेशी खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड कायम कर दिया। नरेन ने इस महारिकॉर्ड में कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
नरेन आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो सिर्फ एक ही टीम के खेले हैं। 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के जरिए आईपीएल डेब्यू करने वाले नरेन 2026 तक केकेआर का ही हिस्सा हैं।इन सालों में उन्होंने बॉलिंग करते हुए 187 पारियों में 25.63 की औसत से 192 विकेट चटकाए, जिसमें बेस्ट 5/19 का रहा। वहीं उनकी इकॉनमी 6.79 की रही।

टूर्नामेंट की 122 पारियों में बैटिंग करते हुए नरेन ने 17.62 की औसत और 166.51 के स्ट्राइक रेट से 1780 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए, जिसमें हाई स्कोर 109 रनों का रहा। नरेन ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 6 टेस्ट, 65 वनडे और 51 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट की 11 पारियों में नरेन ने 21 विकेट चटकाए, जिसमें मैच बेस्ट 8/223 का रहा। वनडे की 65 पारियों में नरेन ने 26.46 की औसत से 92 विकेट अपनी झोली में डाले।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी:
सुनील नारायण- 190 मैच
कीरोन पोलार्ड- 189 मैच
एबी डी विलियर्स- 184 मैच
डेविड वार्नर- 184 मैच
डीजे ब्रावो- 161 मैच
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #SUNILNARINE




