मेष:आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ :आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन :मिथुन राशि के लोगों को लाभ होगा और पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों का साथ मिलने से आपके कुछ जरूरी रुके कार्य पूर्ण होंगे और आपका भाग्य साथ देगा। किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। शाम को कहीं बाहर जाने से पहले वाहन का प्रयोग सोचकर करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है और दिन आनंद में बीतेगा।
कर्क :कर्क राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा और आज आपकी कई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और आपका मन काफी प्रसन्न होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
सिंह : सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या:आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
तुला:आज के दिन आपके सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों और मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया कार्यक्षेत्र आज आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक :आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। परिवार से साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
धनु: धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन काफी प्रसन्न होगा। सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी के कारण आपको परेशानी हो सकती है और आपका काम खराब हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना आपका पैसा फंस सकता है। दिन में किसी वजह से आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और उसमें आपकी विजय होगी।
मकर: मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और कारोबार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी और आप जिम्मेदारियां पूर्ण कर पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना आपको नुकसान हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।
कुंभ :आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।
मीन:स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)