लखनऊ। पूरा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) रामधुन में रम गया है। मंदिरों में रामधुन चल रही है तो वहीं सड़कों पर सन्नाटा है। लखनऊ (Lucknow) में हजरतगंज (Hazratganj) के अटल चौराहा पर भी भीड़ नहीं दिखी। वहीं उसके बगल में बने मंदिर में लोग सुबह से ही रामधुन (Ram) में रमे हुए नजर आये। घरों में भी लोग दीपक सजाकर रखे हैं। पूजा पाठ की प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढ़ें-विदेशों में भी श्रीराम की धूम, टाइम्स स्क्वायर पर लगी मंदिर की 3D तस्वीरें
दुकानों और घरों के ऊपर झंडा लहरा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पूरा प्रदेश रामधुन (Ram) में रमा हुआ है। घर हो या बाहर हर जगह सिर्फ राम की चर्चा हो रही है। सड़कों पर भी सुबह से ही भक्ति में भंडारे की तैयारी चल रही है। वहीं रामधुन पर (Ram) भक्त जगह-जगह थिरकते हुए भी नजर आ रहे हैं।
वहीं पांडेयगंज के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ सुबह से ही शुरू हो गया, जहां पूर्व मंत्री स्वाती सिंह (Swati Singh) ने भी सुंदरकांड पाठ किया। स्वाती सिंह ने कहा कि इससे बड़ा उत्सव का दिन सनातन धर्म के लिए नहीं आ सकता। यह रामभक्ति Ram में लीन होने का दिन है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल वरिष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, रजनीश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक यानी करीब 50 मिनट तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद वह पूजा स्थल से निकलकर दोपहर करीब 1 बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह दोपहर 2 बजे तक यहीं रहेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 2:10 बजे कुबेल टीला पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद वो 2 बजकर 25 मिनट पर हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे।
Tag: #nextindiatimes #Ram #lucknow