ऑटो डेस्क। चीन की मशहूर कार कंपनी Geely Auto ने एक नई हाइब्रिड तकनीक i-HEV पेश की है जो AI पर चलती है। हाईवे टेस्ट के दौरान इस सिस्टम ने कमाल कर दिया है। इसने 100 किमी चलने के लिए सिर्फ 2.22 लीटर फ्यूल का इस्तेमाल किया। इसका मतलब है कि यह कार 45 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा का माइलेज देती है।
यह भी पढ़ें-76 हजार रु. तक सस्ती हुई Honda की ये कारें, मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
इस तकनीक का फायदा यह है कि इसकी मदद से इंजन हमेशा अपनी सबसे अच्छी क्षमता पर काम करता है। इससे पेट्रोल या डीजल की बहुत कम खपत होती है और माइलेज काफी बढ़ जाता है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला ऐसा हाइब्रिड सिस्टम है जो AI क्लाउट पावर तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।
इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जिसे एक बहुत ही पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। इस इंजन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पेट्रोल की एक-एक बूंद का पूरा इस्तेमाल करता है। इसकी मोटर इतनी दमदार है कि कार को 0 से 30kmph सिर्फ 1.84 सेकंड में पकड़ लेती है। साथ ही जब भी आप ब्रेक लगाते हैं तो यह सिस्टम उस एनर्जी को बेकार नहीं जाने देता और उसे वापस बिजली में बदलकर बैटरी चार्ज कर देता है।

इस Car की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI दिमाग। यह एक ही जगह के कार की ड्राइविंग, अंदर के फीचर्स और चेसिस को कंट्रोल करता है। जापानी कारों में अभी तक इस लेवल की स्मार्ट तकनीक देखने को नहीं मिलती है। Geely की यह नई तकनीक ने सिर्फ बेहतर माइलेज के साथ है बल्कि, इसमें ड्राइविंग को आसाने बनाने वाला स्मार्ट फीचर्स भी हैं।
Tag: #nextindiatimes #GeelyAuto #Car #Automobile




