41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

वो हीरो जिसे मिला ‘Best Actress’ का अवॉर्ड, मौत से पहले रचा था इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक अभिनेता जिसकी आंखों में अंगारे थे, आवाज में भारीपन था और जिसने पर्दे पर डाकू बनकर सबको डराया था। लेकिन जब उसी एक्टर ने जब साड़ी पहनकर अदाएं दिखाईं, तो सात समंदर पार बैठे गोरे भी हैरान रह गए। ये हैरानी आम नहीं थी बल्कि विदेशी लोगों की कला के प्रति दीवानगी थी और यही वजह है कि इस एक्टर की उस कला में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस नजर आ गई।

यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान

जिस एक्टर का जिक्र आज हम कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर निर्मल पांडे हैं। वही निर्मल पांडे जिन्होंने कई दमदार किरदार निभाए।जीते जी उन्होंने इन किरदारों में खूब जान भरी और इन्हीं में से उनका एक किरदार था फिल्म ‘दायरा’ का। साल 1996 में फिल्म ‘दायरा’ आई थी और इस फिल्म में एक्टर निर्मल पांडे नजर आए।

यूं तो फिल्म में कई किरदार थे, लेकिन फिल्म में निर्मल पांडे ने एक ट्रांसवेस्टाइट का किरदार निभाया था, जो खुद को महिला मानता है और साड़ी पहनकर रखता है। इसी फिल्म के लिए उन्हें साल 1997 में फ्रांस के ‘वेलेंशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का खिताब दे डाला। जूरी निर्मल पांडे के किरदार को देख इतनी दंग रह गई कि उन्होंने सीधा उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित कर डाला। इसके बाद वह दुनिया के इकलौते ऐसे पहले मेल एक्टर बने, जिन्हे ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का सम्मान मिला।

निर्मल पांडे (Nirmal Pandey) ने अपने करियर की शुरूआत शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से थी। साल 1994 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और ये निर्मल की डेब्यू फिल्म थी। साल 2010 में 18 फरवरी को उनका 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।

Tag: #nextindiatimes #NirmalPandey #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button