33 C
Lucknow
Friday, May 8, 2026

IPL में जिस सिक्के से होता है टॉस, बेहद अनूठा है उसका इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट का कोई भी मैच हो, उसमें टॉस का महत्व बहुत अधिक होता है। उसी तरह इंडियन प्रीमियर लीग के मैच से पहले भी टॉस होता है। आमतौर पर शाम के समय होने वाले मैच में ड्यू बड़ा फैक्टर रहती है, ऐसे में टॉस का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं IPL में टॉस का सिक्का अंतर्राष्ट्रीय मैचों में इस्तेमाल होने वाले सिक्के से काफी अलग होता है?

यह भी पढ़ें-2025 में इन क्रिकेटर्स ने की सबसे ज्यादा कमाई, कोहली-रोहित किस नंबर पर?

IPL के मैचों में इस्तेमाल होने वाला टॉस का सिक्के के बीचों-बीच हेडस के लिए बड़े अक्षरों में “H” और टेल्स के लिए “T” लिखा होता है। यह दिखने में चमकीला होता है और एक गहरे भूरे रंग के गोले के बीच H और T लिखा होता है। सिक्के का डिजाइन आमतौर पर आईपीएल के मुख्य स्पान्सर या फिर ब्रॉडकास्टिंग पार्टनरशिप को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है। कई बार टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर का नाम सिक्के पर छपा होता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में जिस सिक्के से टॉस किया जाता है। वह तांबे, निकल और कभी-कभी उस पर सोने की परत चढ़ाकर भी तैयार किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो तो आईपीएल टॉस के सिक्के का वजन करीब 10-12 ग्राम होता है। BCCI खास डिजाइन से यह सिक्का तैयार करवाती है और एक सीजन में करीब 20-25 सिक्के तैयार किए जाते हैं और प्रत्येक वेन्यू को 2-2 सिक्के दिए जाते हैं। बताया जाता है कि इस हर एक सिक्के की कीमत 2000-3000 तक हो सकती है।

आईपीएल खत्म होने के बाद बीसीसीआई इन सिक्कों को नीलाम कर देती है। नीलामी में सिक्के लाखों की कीमत में बिकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईपीएल 2014 से पहले के सभी सिक्कों की नीलामी कर दी है। नीलामी में सिक्कों को लाखों की कीमत मिली थी।

Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE