30 C
Lucknow
Sunday, May 19, 2024

विदाई से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन, दिया ये अनूठा संदेश

Print Friendly, PDF & Email

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पांच लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से ही मतदान (Voting) जारी है। पोलिंग बूथों (polling booth) पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पोलिंग बूथों पर दुल्हा-दुल्हन (Bride) भी वोटिंग (Voting) करने पहुंचे। विकासखंड कोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन (Bride) सोनाली ने भी मतदान किया।

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई हिंसा, बीजेपी बूथ अध्यक्ष घायल

गांव बकरोड़ा से (Bride) सोनाली अपने दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंची। सोनाली ने कहा कि सभी लोग मतदान अवश्य करें। वहीं हल्द्वानी (Haldwani) के हल्दूचौड़ क्षेत्र में शादी के बाद विदाई होने से पहले एक दुल्हन (Bride) ने अपना वोट (Voting) डाला। इसके बाद वह अपने ससुराल सोमेश्वर के लिए विदा हुई। दुल्हन (Bride) गायत्री ने सभी लोगों से अपील भी की है कि मतदान करने जरुर जाएं। क्योंकि सबसे पहले वोट (Voting) डालना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

इसी तरह जमुई के शेखपुरा (Sheikhpura) विधानसभा में लोकतंत्र के लिए एक सुखद तस्वीर सामने आई है। विदाई से पहले लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हन (Bride) अपने पति के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और वोट (Voting) डाला। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के चक दीवान मुहल्ला निवासी सुष्मिता कुमारी की शादी देर रात प्रदीप कुमार के साथ हुई। सुष्मिता की शुक्रवार सुबह विदाई होनी थी, लेकिन उन्होंने विदाई से पहले अपने मतदान करने का फैसला किया।

इसके बाद (Bride) सुष्मिता अपने पति प्रदीप कुमार के साथ शेखपुरा विधानसभा के मतदान केंद्र 68 पर पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केंद्र पर मतदान कर्मियों और अन्य मतदाताओं ने भी नवदंपति का स्वागत किया। (Bride) सुष्मिता ने कहा कि देश और राज्य के लिए एक अच्छी सरकार जरूरी है और इसके लिए वोट (Voting) करना जरूरी है।

Tag: #nextindiatimes #Bride #Voting #pollingbooth

RELATED ARTICLE