31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

बॉलीवुड की वो हसीनाएं, जो कम उम्र में बन गईं मां; एक तो 17 की उम्र में ही…

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्होंने मां बनना भी देर से पसंद किया और कुछ हसीनाओं ने करियर के लिए मां (mothers) न बनने का भी फैसला किया। हालांकि आज हम इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में शादी की और बहुत जल्द ही मां भी बन गई।

यह भी पढ़ें-जब प्लास्टिक सर्जरी ने बुरी तरह बिगाड़ दिया इस एक्ट्रेस का चेहरा, चुड़ैल बोलने लगे थे लोग

नीतू कपूर:

नीतू सिंह ने 14 की उम्र में ही ऋषि कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू ने 21 की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली थी। इसके बाद 22 की उम्र में नीति कपूर ने रिद्धिमा कपूर को जन्म दिया था और 24 की उम्र में वो रणबीर कपूर को जन्म देकर दोबारा मां बन गई थीं।

भाग्यश्री:

‘मैंने प्यार किया’ की लीड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने केवल 21 साल की उम्र में ही हिमालय दसानी से शादी की थी। शादी के एक साल बाद जब 22 की उम्र में उन्होंने बेटे अभिमन्यु दासानी को जन्म दिया।

ट्विंकल खन्ना:

ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से साल 2001 में शादी की थी। ट्विंकल खन्ना ने 29 साल की उम्र में बेटे आरव भाटिया को जन्म दिया था। इसके बाद ट्विंकल साल 2012 में एक फिर मां बनी थी। उन्होंने बेटी नितारा को जन्म दिया था।

काजोल:

काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से साल 1999 में शादी की थी। साल 2001 में काजोल का का गर्भपात हो गया था लेकिन 2003 में जब काजोल 29 साल की थीं तो उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

जेनेलिया डिसूजा:

जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से शादी की। जेनेलिया डिसूजा दो बच्चों की मां हैं। जेनेलिया ने महज 27 साल की उम्र में पहले बेटे रियान को जन्म दिया था।

नरगिस:

नरगिस ने साल 1958 अपने जमाने के मशहूर एक्टर सुनील दत्त से शादी की थी। नरगिस ने 29 साल की उम्र में बेटे संजय दत्त को जन्म दिया था।

डिंपल कपाड़िया:

अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया ने 16 साल की उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी। डिंपल कपाड़िया ने 17 की उम्र में एक बेटी (ट्विंकल खाना) को जन्म दिया था।

Tag: #nextindiatimes #MothersDaySpecial #Entertainment

RELATED ARTICLE