मेष: शुक्रदेव आज वृषभ राशि में काफी सुखद स्थिति में विराजमान हैं। इसे आपके आय के स्रोत मजबूत होंगे और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आज आपका मन ऐसी चीजों में निवेश करने का करेगा जो भविष्य में लंबे समय तक लाभ दे सकें। बैंकिंग से जुड़े कार्यों के लिए यह एक बहुत ही उपयुक्त दिन है। अपने बजट को इस तरह व्यवस्थित करें कि आपके आने वाले कल की सुख-सुविधाओं से कोई समझौता न करना पड़े।
वृषभ :प्रोफेशनल लाइफ के लिए आज का दिन रणनीति बनाने और चीजों को बढ़ाने का है। यदि आप शिक्षा, प्रकाशन या अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़े हैं, तो चीजें सकारात्मक दिशा में बढ़ती दिखेंगी। आपकी भविष्य की लंबी योजना बनाने की क्षमता आपको मीटिंग्स में आगे रखेगी। अपने बड़े विजन को सहयोग के साथ शेयर करने में संकोच न करें। आज कार्यस्थल पर आपकी प्रैक्टिकल सोच की सराहना की जाएगी।
मिथुन :आज का दिन संयुक्त वित्त या कर्ज के प्रबंधन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मकर राशि के चंद्रमा आपको उन पैसों के प्रति अनुशासित रहने की सलाह देते हैं जो पूरी तरह आपके नहीं हैं। खर्चों का ऑडिट करना या भविष्य की सुरक्षा के लिए योजना बनाना आज सफल रहेगा। आपकी राशि में बृहस्पतिदेव की उपस्थिति समृद्धि लाएगी। हालांकि, आपको अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों की बारीकियों पर नजर रखनी होगी।
कर्क :कार्यक्षेत्र में आज आपकी सबसे बड़ी ताकत टीम वर्क है। आप किसी कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने के लिए अपने क्लाइंट के साथ मिल कर काम कर सकते हैं। दसवें भाव में सूर्यदेव प्रतियोगिता की भावना बढ़ा सकते हैं, लेकिन चंद्रमा का प्रभाव आपको इन स्थितियों को शालीनता से संभालने में मदद करेगा। बुध के अस्त होने के कारण अपनी बातों को बहुत स्पष्ट रखें ताकि कोई गलतफहमी ना हो।
सिंह :दैनिक खर्चों का सही प्रबंधन ही आज आपको आर्थिक मजबूती देगा। शुक्रदेव का संकेत है कि आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। बीमा पॉलिसियों या इन्सुरेंस की समीक्षा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आठवें भाव की ऊर्जा लंबी अवधि की सुरक्षा की मांग कर रही है। लग्जरी आइटम पर अचानक पैसा खर्च न करें। आज आपका पूरा ध्यान उपयोगिता और मूल्य पर होना चाहिए।
कन्या: प्रोफेशनल लाइफ में आज आपकी अनूठी प्रतिभा ही आपकी सबसे बड़ी पूजी है। अपने काम में क्रिएटिविटी लाने से ना डरें, आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके नए नजरिए की सराहना करेंगे।। यदि आप शिक्षा या डिजाइन के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन बहुत प्रोडक्टिव रहेगा। ध्यान रहे कि महत्वपूर्ण प्रोफेशनल डील्स को अभी गुप्त ही रखें। संवाद की स्थिति अभी थोड़ी अस्पष्ट है, इसलिए पूरी तैयारी के बाद ही आगे बढ़ें।
तुला: आठवें भाव में शुक्रदेव की स्थिति संयुक्त संपत्ति या निवेश के लिए एक स्थिर दौर का संकेत दे रही है। संपत्ति से जुड़ा कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिससे आपको राहत मिलेगी। घर के बजट को व्यवस्थित करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। साधनों से बाहर जाकर खर्च किए बिना आप अपने घर को आरामदायक बना सकते हैं। दिखावे के बजाय उन चीजों पर ध्यान दें जो लंबे समय तक काम आ सकें।
वृश्चिक : आपके पेशेवर जीवन में साहस और कौशल दोनों की जरूरत पड़ेगी। मीटिंग्स और ईमेल में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। पहल करने की आपकी क्षमता आज बहुत काम आएगी, लेकिन तथ्यों की दोबारा जांच करना न भूलें। मीडिया, ट्रांसपोर्ट या सेल्स से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से सफल रहेगा। अनुशासन बनाए रखें, इससे आप पुराने अधूरे कामों को आसानी से निपटा लेंगे।
धनु: दूसरे भाव में चंद्रमा की उपस्थति धन के मामले में एक व्यवहारिक सोच देती है। अपनी बचत की समीक्षा करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। भविष्य के खर्चों की योजना बनाएं और अपनी आय बढ़ाने के नए तरीकों पर विचार करें। फिलहाल सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूर रहना ही उचित है। जो सुरक्षित और ठोस है, उसी पर भरोसा करें। वित्तीय मामले में आपका धैर्य भविष्य में बड़ा लाभ देगा।
मकर :आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन आज आपका ध्यान खुद पर निवेश करने और ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर रहेगा। प्रोफेशनल इमेज को सुधारने के लिए कुछ खर्च हो सकता है। वैसे तो आप काफी सोच-समझकर खर्च करते हैं, लेकिन आज खुद पर किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देगा। संपत्ति से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें, क्योंकि बुद्धदेव अभी अस्त स्थिति में चल रहे हैं।
कुंभ :प्रोफेशनल मोर्चे पर आज का दिन नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को खत्म करने का। मकर राशि के चंद्रमा आपको अकेले में रिसर्च करने या अधूरे काम निपटाने में मदद करेंगे। ऐसे प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी जिन्हें तुरंत सार्वजनिक पहचान की जरूरत नहीं है। यदि आप हेल्थकेयर या काउंसलिंग के क्षेत्र में हैं, तो आप सेंसिटिव जानकारी को गोपनियता से संभालने में सक्षम होंगे।
मीन:सामुहिक रूप से किए गए काम के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। टीम के साथ मिलकर काम करना आज आपकी सबसे बड़ी खूबी साबित होगी। यदि आप किसी प्रोजेक्ट की स्वीकृति या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो सामाजिक परिस्थितियां आपके पक्ष में दिख रही हैं। मंगल-शनि की अनुशासित ऊर्जा का उपयोग सबसे कठिन कार्यों को पहले निपटाने में करें। आपकी मेहनत सीनियर्स की नजरों से बच नहीं पायेगी।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)




