17 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

सिगरेट पैकेट पर थाप, रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड हुआ गाना…ऐसे बना लता मंगेशकर का पहला हिट गीत

एंटरटेनमेंट डेस्क। Lata Mangeshkar ने अपने जीवन में बॉलीवुड को उन गानों की सौगात दी है, जिसे ये सिनेमा सदियों तक याद रखेगा। लेकिन आज हम आपको लता दीदी के पहले गाने की उस कहानी के बारे में बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें-सफेद साड़ी ही क्यों पहनती थीं लता मंगेशकर, दिलचस्प है स्वर कोकिला का वो किस्सा

वो साल 1948 का था, जब देश आजाद हो चुका था। उस दौर में हिंदी सिनेमा में लता दीदी आईं ही थीं और अपनी पहचान बनाने की कोशिश में लगी थीं। इसी बीच एक फिल्म आई जिसका नाम था मजबूर (Majboor)। इस फिल्म के एक गाने के लिए लता दीदी को संपर्क किया गया। गाने का नाम था ‘दिल मेरा तोड़ा है मुझे कहीं का ना छोड़ा तेरे प्यार ने’। इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी। गाने के संगीतकार गुलाम हैदर थे, लेकिन गाने के रिकॉर्ड करने के पीछे की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

जब इस गाने को रिकॉर्ड करने की बारी आई तो गाने की रिकॉर्डिंग के लिए मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन को चुना गया। जी हां, आज जहां बड़े-बड़े स्टूडियोज में गानों की रिकॉर्डिंग की जाती है, तो वहीं उस दौर में गाने की रिकॉर्डिंग के लिए गोरेगांव रेलवे स्टेशन को चुना गया।

कहा जाता है कि गुलाम हैदर फिल्मिस्तान से लौटते हुए बॉम्बे स्टूडियो में जाने के लिए गोरेगाँव स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए थे। उनके साथ लता मंगेशकर भी थीं। उसी स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार में गुलाम हैदर बैठे थे और फिर यहीं पर उन्होंने फिल्म ‘मजबूर’ के लिए ‘दिल मेरा तोड़ा’ गाने की धुन बना डाली। स्टेशन पर बैंच पर बैठकर लता मंगेशकर ने गाने के लिए रिहर्सल कर ली और गुलाम हैदर ने 555 सिगरेट की पैकेट पर थाप दी।

Tag: #nextindiatimes #LataMangeshkar #singer

RELATED ARTICLE

close button