39 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

जब तब्बू को सरोज खान को देने पड़े थे सोने के कंगन, इस गाने के लिए हुआ था ये सब

एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट गानों और हुक स्टेप्स के पीछे का चेहरा थीं। चोली के पीछे से लेकर, चने के खेत में या धक-धक तक, यह लिस्ट काफी लंबी है लेकिन उनका एक गाना ऐसा था जिसके खत्म होने के बाद तब्बू ने उन्हें सोने की चूड़ियां दिए थे।

यह भी पढ़ें-लता मंगेशकर ने दी थी भूतनी को आवाज, 20 साल बाद तैयार हुआ था वो कल्ट गाना

यह गाना था फिल्म ‘तक्षक’ का हिट बॉलीवुड नंबर ‘रंग दे’ (Rang De), जिसमें बेहद टैलेंटेड और अवॉर्ड-विनिंग एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) नजर आई थीं। तब्बू को स्क्रीन पर गानों में डांस करते देखना बहुत कम ही देखने को मिलता है, और ऐसी ही एक परफॉर्मेंस उन्होंने ‘रंग दे’ गाने में दी थी, जिसे आशा भोसले ने गाया था। इस परफॉर्मेंस ने उनके फैन्स को काफी इम्प्रेस किया था। दर्शक आज भी इस गाने को याद करते हैं।

मशहूर डांसर रुबीना खान, जो सरोज खान के ग्रुप का हिस्सा थीं, उन्होंने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को बताया कि गाना पूरा होने के बाद, तब्बू ने सरोज जी को सोने की चूड़ियां गिफ्ट की थीं। रुबीना ने बताया कि सिर्फ तब्बू और माधुरी दीक्षित ही ऐसी थीं जिन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की और अपनी परफॉर्मेंस में अपना 100 फीसदी दिया, और कोरियोग्राफर द्वारा सिखाए गए डांस स्टेप्स को बखूबी निभाया।

उस समय को याद करते हुए जब तब्बू ने अभी-अभी गाना पूरा किया था, ‘वह इतनी खुश थीं कि उन्होंने सरोज खान को सोने की चूड़ियां तोहफे में दीं। उन्होंने अपने मेल असिस्टेंट को सोने की चेन और अपने को सोने का ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया’। ‘तक्षक’ 1999 की एक भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे गोविंद निहलानी ने लिखा, प्रोड्यूस किया, फिल्माया और निर्देशित किया है। इस फिल्म में अजय देवगन , तब्बू (Tabu) और राहुल बोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका साउंडट्रैक ए. आर. रहमान ने तैयार किया था।

Tag: #nextindiatimes #Tabu #SarojKhan

RELATED ARTICLE