नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल स्वाति मालीवाल यमुना से पानी लेकर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर पहुंचीं थी। इस दौरान मालीवाल के साथ पूर्वांचली महिलाएं भी साथ थी।
यह भी पढ़ें-केजरीवाल ने दे डाली खुली चुनौती- ‘यमुना का पानी पीकर दिखाएं चुनाव आयुक्त’
हालांकि इससे पहले स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा था। स्वाति मालीवाल ने इस बार यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर यमुना नदी को नाले में तब्दील करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है।
आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने अपने ही पार्टी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि मैं हजारों पूर्वांचली महिलाओं के साथ यहां पर आई हूं और यहां कि स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हमारा यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
स्वाति मालीवाल ने कहा कि मेरे साथ पूर्वांचली महिलाएं अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रही है और उनसे क्या पूछना है कि नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहा गए? हम सब अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा रहे हैं और उन्हें चुनौती देने जा रहे हैं कि वे हमारे सामने आएं और उनके लिए हमने नदी से जो काला पानी इकट्ठा किया है, उसे देखें और उसमें डुबकी लगाएं और हो सके तो उसे पी भी लें।
Tag: #nextindiatimes #SwatiMaliwal #ArvindKejriwal