ऑटो डेस्क। Suzuki ने ऑस्ट्रेलिया में Jimny का अब तक का सबसे महंगा वर्जन लॉन्च किया है जिसका नाम Jimny XL Rhino Special Edition है। यह मॉडल पांच दरवाजों वाली Jimny एक्सएल पर आधारित है। यह एक लिमिटेड-रन मॉडल है जो इसे बाकी गाड़ियों से अलग बनाता है। इसमें कुछ नए और एक्सट्रा फीचर्स जोड़े गए हैं और लुक को पहले से बेहतर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें-Tata ला रही Punch EV Facelift मॉडल, शानदार लुक ने जीता सबका दिल
Rhino Speical Edition बाहर से देखने में ज्यादा मजबूत और रफ-एंड-टफ लगती है। इस कार में ग्लॉस ब्लैक और सैटिन एल्युमिनियम साइड डिकल्स दिए गए हैं और साथ ही इस पर राइनो की थीम वाले ग्राफिक्स भी बने हुए हैं। इस SUV में नए डिजाइन वाल 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें कीचड़ से बचाने वाले मड फ्लैप्स दिए गए हैं और इसमें एल्युमिनियम स्टाइल की स्किड प्लेट्स और साइड स्कर्ट्स जैसे काम के फीचर्स जोड़े गए हैं।
Suzuki इस एडिशन को केवल एक खास कलर में दे रही है जिसमें Kinetic Yellow बॉडी और उसके साथ Pearl Black रंग की रूफ शामिल है। गाड़ी के अंदर भी Rhino थीम को जारी रखा गया है। इसके डैशबोर्ड पर एक खास बैज दिया गया है और साथ ही सैटिन सिल्वर ट्रिम और काइनेटिक येलो स्टिचिंग के साथ ब्लैक लेगर इंसर्ट्स मिलते हैं। इसकी सीटों पर भी राइनो के लोगो बने हुए हैं जो इस एडिशन को एक अलग ही लुक देते हैं।

इसके मैनुअल वेरिएंट में रेट्रो-स्टाइल का गियर नोब दिया गया है। इसमें अपग्रेड किया गया Pioneer का फ्रंट स्पीकर सिस्टम और अलग-अलग रंगों वाली एंबिएंट फुटवेल लाइटिंग मिलती है। इसमें फर्श के लिए फ्लोर मैट्स और सामान रखने की जगह के लिए लगेज मैट्स दिए गए हैं। इसमें 9-इंच का स्टैंडर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, कपड़े की सीट कवर और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
Suzuki Jimny Rhino Special Edition के मैनुअल वेरिएंट की कीमत AU$ 44,990 (लगभग 29.83 लाख रुपये) और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत AU$ 47,990 (लगभग 31.82 लाख रुपये) रखी गई है। यह कीमत इसे इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिकने वाली सबसे महंगी Jimny बनाती है।
Tag: #nextindiatimes #Suzuki #SuzukiJimnyRhinoSpecialEdition




