एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता लेकिन कुछ ही ऐसे रहे, जिन्होंने अपने स्टाइल से भी एक अलग पहचान बनाई। इन्हीं में सबसे बड़ा नाम फिरोज खान का रहा। उन्हें सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन के रूप में याद किया जाता है।
यह भी पढ़ें-कभी ऑटो का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, फिर राजपाल यादव ने ऐसे बनाई पहचान
फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर 1939 को बेंगलुरु में हुआ था। उनका असली नाम जुल्फिकार अली शाह खान था। बचपन से ही उनका झुकाव फिल्मी दुनिया की ओर था, हालांकि उनका शुरुआती जीवन आसान नहीं था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई का रुख किया और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की ठानी।
Feroz Khan ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दीदी’ से की थी, जिसमें उन्हें सेकंड लीड रोल मिला था। शुरुआती दौर में उन्होंने कई छोटी और कम बजट की फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनानी शुरू की। जब वह सूट, टोपी, बूट और सिगार के साथ जब भी स्क्रीन पर आते थे, उनका वेस्टर्न अंदाज फिल्म के हीरो जैसा लगता था। कई लोग उन्हें ‘भारत का क्लिंट ईस्टवुड’ भी कहते थे।

उनका चलने, बोलने और कपड़े पहनने का तरीका इतना अलग था कि लोग उन्हें सिर्फ देखने के लिए थिएटर जाते थे। वह हमेशा एक रॉयल और वेस्टर्न लुक में नजर आते थे। उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया, बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी कदम रखा। उनकी बनाई फिल्म ‘अपराध’ एक अलग तरह की फिल्म थी, जिसमें रेसिंग और स्टाइलिश एक्शन देखने को मिला। उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड समेत कई बड़े सम्मान मिले। उन्होंने अपने करियर में 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
Tag: #nextindiatimes #FerozKhan #Entertainment #Bollywood




