31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

कांग्रेस छोड़ने के बाद मिलिंद देवड़ा के इस पार्टी में जाने की अटकलें तेज

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे। अब मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) के शिंदे के नेतृत्व वाली सेना में शामिल होने की संभावना तेज हो गयी है।

यह भी पढ़ें-मिलिंद देवड़ा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, बोले भावुक कर देने वाली बात

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में अटकलें चल रही थी कि पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, मिलिंड देवड़ा (Milind Deora) दो बार दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर दावा ठोंका था। हालांकि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने इस पर अपनी नाराजगी जताई थी।

Shivsena Spokespersons List | शिवसेनेच्या १९ प्रवक्त्यांची यादी जाहीर, ७  महिला नेत्यांचाही समावेश, राऊतांचे सुद्धा यादीत नाव | Navarashtra  (नवराष्ट्र)

बता दें कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद अरविंद सावंत हैं। उन्होंने साल 2014 और 2019 के आम चुनावों में मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) को हराया था। उस दौरान शिवसेना (Shiv Sena) का गठबंधन बीजेपी के साथ था। हालांकि, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई। अरविंद सावंत शिवसेना (यूबीटी) का हिस्सा हैं।

बता दें कि मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) साल 2012 से 2014 तक मनमोहन सरकार (Manmohan government) में केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और शिपिंग राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का इतने वर्षों तक उनके अटूट समर्थन के लिए आभारी हूं।

Tag: #nextindiatimes #MilindDeora #ShivSena #congress

RELATED ARTICLE