31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

अटकलों पर लगा विराम, नीतीश कुमार बने जेडीयू के नए अध्यक्ष

Print Friendly, PDF & Email

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष पद को लेकर एक हफ्ते से चल रही सभी अटकलें शुक्रवार को खत्म हो गईं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह (Lalan Singh) ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पार्टी की कमान संभाल ली।

यह भी पढ़ें-JDU के अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा, ये वजह आई सामने

शुक्रवार की सुबह बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ललन सिंह एक ही गाड़ी से साथ पहुंचे। इसके बाद बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा दे दिया। ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि चुनाव में मेरी सक्रियता को देखते हुए मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं और (JDU) अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम प्रस्तावित करता हूं।

जेडीयू (JDU) के अध्यक्ष ललन सिंह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी प्रमुख के पद के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाम का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ पार्टी नेता के सी त्यागी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। पिछले काफी समय से जेडीयू में सांगठनिक बदलाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम था। हालांकि, बैठक से पहले ललन सिंह ने इस्‍तीफे की खबरों को अफवाह बताया था।

is Nitish Kumar angry with Lalan Singh Why is this thing getting in  discussion | Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार ललन सिंह से नाराज हैं? आखिर  क्यों इस बात को मिल रही

नीतीश (Nitish Kumar) ने पार्टी नेताओं की भावना के मुताबिक अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल ली है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नीतीश इससे पहले 2016 से 2020 तक जेडीयू (JDU) के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बाद आरसीपी सिंह और आरसीपी की बगावत के बाद ललन सिंह (Lalan Singh) जेडीयू के अध्यक्ष बने थे। उधर जेडीयू (JDU) में हो रहे घटनाक्रम पर आरजेडी की भी नजर है। खबर है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द कर दिया है।

Tag: #nextindiatimes #JDU #NitishKumar #LalanYadav

RELATED ARTICLE