42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

Skoda की नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी पेश, दो बैटरी के अलावा हैं कई खूबियां

ऑटो डेस्‍क। वाहन निर्माता स्‍कोडा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कई अन्‍य देशों में भी कई बेहतरीन उत्‍पाद ऑफर किए जाते हैं। हाल में ही निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी Skoda Epiq को पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें-Maruti Suzuki जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है दो नई एसयूवी, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

स्‍कोडा की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Skoda Epiq को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे मिड साइज सेगमेंट के वाहनों को चुनौती देने के लिए ऑफर किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी में दो बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें 38.5 और 55 kWh शामिल हैं। इनसे एसयूवी को अधिकतम 440 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

इसमें दी गई मोटर से 211 हॉर्स पावर और 290 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को लॉन्‍च के समय तीन वेरिएंट्स में ऑफर किया जा सकता है। इसकी बैटरी को फास्‍ट चार्जर से 24 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है।

इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, 17 और 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, बॉडी क्‍लैडिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 13 इंच इंफोटेनमेंट‍ सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, कैंटन ऑडियो सिस्‍टम, सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर व्‍यू कैमरा, ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया गया है। भारत को लेकर अभी कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि अगले कुछ महीनों में इसे भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है।

Tag: #nextindiatimes #Skoda #SkodaEpiq

RELATED ARTICLE