31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

ज्यादा बादाम खाना पड़ सकता है भारी, रोज खाएं केवल इतने

लाइफस्टाइल डेस्क। ढेर सारे मिनरल से भरपूर बादाम (Almonds) खाने के कई फायदे गिनाए जाते हैं और कई रिसर्च में यह साबित भी हुआ है। इस नट का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए इसे सही मात्रा में लेना जरूरी है। अगर दिन भर में ज्यादा बादाम खा लिया जाए तो सेहत से जुड़ी कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

गर्मियों में एक्सपर्ट 5-6 बादाम खाने की सलाह देते हैं। सूखे बादाम खाने की जगह इसे पानी में भिगोकर खाना ज्यादा हेल्दी माना गया है। वैसे दिन भर में 25-30 बादाम से ज्यादा लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और वो भी एक बार में। फाइबर की ज्यादा मात्रा होने के बावजूद यह कब्जियत की समस्या पैदा कर सकता है। खासकर इसे खाने के बाद अगर पर्याप्त पानी ना पिया जाए।

बादाम में ऑक्सीलेट होता है जोकि एक टॉक्सिक एसिड है। वैसे तो यह कई पौधों में पाया जाने वाला ऑर्गेनिक तत्व है, लेकिन शरीर में इसकी ज्यादा मात्रा किडनी में स्टोन का कारण बन सकती है। तय मात्रा से ज्यादा बादाम खा लेने पर शरीर में विटामिन ई का ओवरलोड हो जाता है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग में दिक्कत आ सकती है। अगर कोई पहले से ही विटामिन ई का सप्लीमेंट ले रहा है तो बादाम खाते समय और भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीठे बादाम की तुलना में कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड का स्तर 40 गुना ज्यादा होता है जिसकी वजह से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। बादाम फैट्स और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। पानी में बादाम को भिगोने से फाइटिक एसिड की मात्रा भी कम हो जाती है और बॉडी मिनरल्स को ज्यादा अच्छी तरह ले पाता है।

Tag: #nextindiatimes #Almonds #Lifestyle

RELATED ARTICLE