44.7 C
Lucknow
बुधवार, जून 10, 2026

सिद्धार्थनगर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, रॉड से सिर पर किए ताबड़तोड़ 5 वार

सिद्धार्थनगर। SiddharthNagar जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनुहिया बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब दूध लेने जा रहे युवक मनोज पर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा घात लगाकर धारदार हथियार से सिर के पीछे वार किया गया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया सील

वह युवक लहूलुहान हो कर गिर गया शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया। जहाँ से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गाड़ी में टक्कर व छोटे बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद से रंजिश चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही खेसरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से गांव में घटना के बाद से दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मृतक के परिजन अवनीश कुमार ने भी जानकारी दी साथ ही पूरे घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी ने बताया की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर मारा पीटा‌ गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना को लेकर संबंधित थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया, घटना में शामिल अभियुक्तों की तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #SiddharthNagar #Crime

RELATED ARTICLE