42.4 C
Lucknow
रविवार, जून 7, 2026

सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन रेल लाइन परियोजना का सांसद ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दावे को धरातल पर उतारने के लिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘जिसका शिलान्यास हम करेंगे, उसका उद्घाटन भी हम ही करेंगे सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देश भर में विकास कार्यों की समीक्षा तेज हो गई है। इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर जिले में वर्षों पुरानी और बेहद महत्वपूर्ण खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन (railway) परियोजना की प्रगति को परखने खुद सांसद मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: ट्रक ने बाइक सवार मां और मासूम बच्चे को कुचला, दोनों की मौत

सिद्धार्थनगर जिले के निर्माणाधीन खेसराहा (बत्सा) रेलवे स्टेशन पर सांसद जगदंबिका पाल ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल के दौरान गतिमान तमाम योजनाओं की प्रगति को लेकर सरकार के प्रतिनिधि लगातार सजग हैं।​निरीक्षण के दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने न सिर्फ काम की रफ्तार देखी, बल्कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से तीखे सवाल भी किए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा किया जाए ताकि क्षेत्र की जनता को इस नई रेल लाइन की सौगात जल्द से जल्द मिल सके। इसके अलावा भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदंबिका पाल ने स्वच्छता अभियान चलाया।

जनपद सिद्धार्थनगर के हनुमान जी के मंदिर पर साफ सफाई की। वही सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 5 जून से लेकर 21 जून पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और 1 पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है कि पेड़ हर एक व्यक्ति जरूर लगाए।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Railway

RELATED ARTICLE