41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

सिद्धार्थनगर: 5 साल के मासूम की करंट लगाकर हत्या का आरोप, फैली सनसनी

सिद्धार्थनगर। जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की करंट लगाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या (Murder) का आरोप लगाते हुए पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। मामला कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मटेहना टोला रामनगर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और सरिया; एक की मौत

पीड़ित परिवार के मुताबिक गांव के सलाहुद्दीन से कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने परिवार को देख लेने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन बाद ही उनके 5 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई।

परिवार का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो वहां मौजूद एसआई आनंद कुमार ने उनकी तहरीर बदलवा दी और कहा कि पुलिस अपने हिसाब से तहरीर लिखेगी। इतना ही नहीं, परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पिछले चार दिनों से थाने में बैठा है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि “अभी एक ही बच्चा गया है।” घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

वहीं पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने अब उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। वहीं इस संवेदनशील मामले पर जब मीडिया ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ। यह चुप्पी पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime

RELATED ARTICLE