35.4 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 5, 2026

Horoscope: वृश्चिक राशि के जातक बनेंगे किस्मत के सिकंदर, पढ़ें भाग्यफल

मेष: आज चंद्रमा का गोचर भाग्य से करियर की ओर शिफ्ट होने का संकेत है। सुबह मन में थोड़ी बेचैनी हो सकती है, पर दोपहर बाद करियर पर फोकस और मोमेंटम दोनों बढ़ेंगे। लग्नेश मंगल अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास और फिजिकल एनर्जी पीक पर है। जल्दबाजी और जिद से बचें। तीसरे भाव में बुध आर्द्रा नक्षत्र में होने से बातचीत और प्रेजेंटेशन में एनालिटिकल धार रहेगी। 

वृष: आज सुबह मन में उलझन हो सकती है, शांत रहें। लग्नेश शुक्रदेव दूसरे भाव में बुधदेव के साथ हैं। धन, परिवार और वाणी के मामले अनुकूल हैं। बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से फाइनेंशियल कम्युनिकेशन में एनालिटिकल क्लैरिटी आएगी और नेगोशिएशन में आप ज्यादा सटीक रहेंगे। बारहवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में मजबूत हैं, लेकिन इस भाव में होने से फिजिकल एनर्जी ज्यादा खर्च होती है, आराम जरूरी है। 

मिथुन: आज सितारे बताते हैं कि, पार्टनरशिप का कोई पुराना कार्मिक मामला आज सुलझ सकता है। दोपहर बाद आठवें भाव में आने से गहरी अंतर्दृष्टि मिलेगी। लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में लग्न भाव में हैं। यह राहुदेव का नक्षत्र है जिसमें एक गजब की एनालिटिकल पावर होती है। आज जो भी समस्या सुलझाने बैठेंगे, उसमें ब्रेकथ्रू लेवल की सोच काम करेगी। शुक्रदेव भी लग्न में होने से व्यक्तित्व में स्वाभाविक चार्म रहेगा।

कर्क :आप आज प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। दोपहर बाद चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे जिससे पार्टनरशिप में पॉजिटिव शिफ्ट होगी। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में अपनी राशि में दिग्बली होकर करियर में डबल पावर दे रहे हैं। रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे। लग्न में उच्च राशि के बृहस्पति का आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है। व्यक्तित्व में एक नई विजडम और ग्रेस दिखेगी। 

सिंह : आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। क्रिएटिविटी के पुराने कार्मिक मामले आज सुलझ सकते हैं। दोपहर बाद छठे भाव में आने से प्रतिस्पर्धा में जीतने वाली एनर्जी आएगी। लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली होकर करियर में अथॉरिटी और विजिबिलिटी दे रहे हैं। किसी सीनियर से मुलाकात, सरकारी काम या इंपोर्टेंट प्रेजेंटेशन के लिए यह दिन एकदम सटीक है। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में अपनी राशि में होने से किस्मत का साथ मिलेगा।

कन्या: आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में हैं। घर के किसी पुराने कार्मिक मामले में आज काम करने की जरूरत होगी। दोपहर बाद पांचवें भाव में आने से क्रिएटिविटी में सुखद बदलाव आएगा। दसवें भाव पर चंद्रदेव की दृष्टि करियर पर भावनात्मक ध्यान केंद्रित करेगी। दसवें भाव में लग्नेश बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से करियर में जटिल से जटिल चुनौती आज हल होंगी। शुक्रदेव भी दसवें भाव में होने से प्रोफेशनल चार्म और क्रिएटिविटी कमाल दिखाएगी।

तुला: आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। संचार से जुड़े पुराने कार्मिक मामले सुलझेंगे। दोपहर बाद चौथे भाव में आने से घर में स्थिरता और सुकून का माहौल बनेगा। नौवें भाव पर उनकी दृष्टि से भाग्य की ओर सकारात्मक ध्यान जाएगा। नौवें भाव में लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बेहद फलदायी है। यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक :आज परिवार और धन से जुड़े पुराने कार्मिक मामले आज सुलझेंगे। छठे भाव में लग्नेश मंगलदेव भरणी के दूसरे पद में हर्ष योग बना रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत और रोजाना के कामों में शिखर दक्षता आपकी पहचान होगी। आठवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में होने से रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन और जटिल समस्याओं को सुलझाने में आज आप असाधारण रहेंगे। नौवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। 

धनु: आज चंद्रदेव सीधे आपके लग्न भाव में विराजमान हैं। सुबह मन में थोड़ी अनसेटल्ड फीलिंग रह सकती है, पर यह टेम्परेरी है। दोपहर बाद चंद्रदेव दूसरे भाव में आने से मन ग्राउंडेड और प्रैक्टिकल हो जाएगा। सातवें भाव में बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में और शुक्रदेव पुनर्वसु में एक साथ होने से पार्टनरशिप में जटिल संवाद की गुत्थियां सुलझेंगी और रिश्ते में नयापन आएगा। आठवें भाव में लग्नेश बृहस्पतिदेव उच्च राशि में छुपे हुए शुभ बदलावों का संकेत दे रहे हैं। 

मकर :आज मन में अकेलापन और उदासी का अहसास हो सकता है। इसे पहचानें और इमोशनल डिसीजन लेने से बचें। बृहस्पतिदेव की सातवें भाव पर दृष्टि लग्न पर पड़ रही है जो थोड़ा बैलेंस देगी। सातवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पतिदेव विवाह और साझेदारी के शुभ दौर को जारी रखे हुए हैं। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र का संयोग प्रतिस्पर्धा में बौद्धिक बढ़त दिलाएगा। 

कुंभ : आज का दिन दो हिस्सों में बंटा है। सुबह चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में रहेंगे, जिससे वह नेटवर्किंग और लाभ दिलाने के मामले में जीतने वाली एनर्जी देंगे। दोपहर बाद वह बारहवें भाव में मकर राशि में आएंगे। थकान, विड्रॉल और इमोशनल सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। बृहस्पतिदेव की बारहवें भाव पर दृष्टि थोड़ा बचाव करेगी। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव पुनर्वसु में और बुधदेव आर्द्रा नक्षत्र में एक साथ होने से क्रिएटिव विचारों में अनूठा निखार आएगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। 

मीन: आज करियर से जुड़े पुराने कार्मिक मामले सुलझेंगे। दोपहर बाद ग्यारहवें भाव में आने से लाभ की ओर एक सुखद शिफ्ट होगी। चौथे भाव पर उनकी दृष्टि घर में सुकून लाएगी। पांचवें भाव में लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में अत्यंत शुभ स्थिति में स्थिर हैं। रचनात्मकता, प्रेम और बुद्धि के लिए यह सुनहरा दौर बना रहेगा। बृहस्पति की ग्यारहवें भाव पर दृष्टि दोपहर आने वाले चंद्रदेव को सपोर्ट करेगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE