31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के बाद कांग्रेस विधायक भी तेजस्वी के आवास पर रहेंगे नजरबंद

Print Friendly, PDF & Email

पटना। बिहार में सबसे पहले कांग्रेस ने टूट के डर से अपने 16 विधायकों (MLA) को हैदराबाद (Hyderabad) भेज दिया था। अखिलेश सिंह आज सुबह हैदराबाद से पटना लौटे। इसके बाद वो तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी बंगले पर गए। माना जा रहा है कि हैदराबाद से पटना लौटने वाले कांग्रेस (Congress) विधायकों को यहीं टिकाने का इंतजाम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के नीतीश कुमार, बोले-‘आप तो बच्चे थे न…’

चूंकि अब उनको पटना लाना है क्योंकि सोमवार को फ्लोर टेस्ट (floor test) है। यहां पर पहले से आरजेडी के विधायक नजरबंद हैं। बिहार में एनडीए की नई सरकार को 12 फरवरी (सोमवार) को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। दावा है कि सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों (MLA) का समर्थन है। बहुमत का आंकड़ा 122 का है। 7 विधायक कोई भी खेल कर सकते हैं। वैसे, फ्लोर टेस्ट (floor test) से पहले बड़े खेल का दावा विपक्ष कर रहा है। विधायकों (MLA) की संभावित टूट से बिहार की सभी पार्टियां सहमी हुई हैं। अपने-अपने विधायकों (MLA) की सबने बाड़े बंधी कर रखा है।

बता दें कि विश्वासमत से पहले एकजुटता सुनिश्चित करने को लेकर राजद ने शनिवार सुबह सभी विधायकों (MLA) को अचानक से पटना तलब कर लिया। जो विधायक जहां थे, वहीं से तेजस्वी आवास पहुंचने लगे। दोपहर बाद तीन बजते-बजते तेजस्वी (Tejashwi Yadav) आवास पर विधायकों (MLA) की गहमागहमी बढ़ गई। शनिवार शाम तेजस्वी आवास पर बुलाई गई बैठक में आए विधायकों को कहा गया कि जरूरी सामान मंगवा लें। आज से सोमवार की सुबह तक सबको यहीं रहना है। बाहरी संपर्क से परहेज करने की भी सलाह दी गई।

243 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 128 विधायकों (MLA) की संयुक्त ताकत के साथ एनडीए अच्छी स्थिति में है। बहरहाल कांग्रेस (Congress); जिसके पास 19 विधायक हैं, उसे फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी में टूट का डर सता रहा था। यही कारण है कि उसने अपने सभी विधायकों (MLA) को ले जाने का विकल्प चुना। इस बीच शनिवार दोपहर भोज के लिए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सरकारी आवास पहुंचे राजद विधायकों को फ्लोर टेस्ट (floor test) तक यहीं रुकने के लिए कहा गया।

Tag: #nextindiatimes #MLA #Congress #TejashwiYadav

RELATED ARTICLE