42 C
Lucknow
शुक्रवार, जून 12, 2026

जल्द शादी करेंगी दुनिया की सबसे अमीर सिंगर, 18000 करोड़ से ज्यादा की हैं मालकिन

एंटरटेनमेंट डेस्क। टूर भले ही खत्म हो गया हो लेकिन रिकॉर्ड अभी भी कायम है। दो दशक से भी ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने वाली सिंगर (singer) ने ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने के बाद एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो उनसे पहले कोई नहीं कर पाया है। हॉलीवुड सिंगर का दुनिया की सबसे अमीर शख्सियत में शामिल हो चुका है, जिनकी इतनी संपत्ति है, जिसे जानकर आप सब हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें-फिल्म के 5 सेकंड के सीन के लिए खर्च हुए थे 9 करोड़, 120 कैमरों के साथ हुआ था शूट

जिस सुपरस्टार सिंगर की हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) हैं, जिन्होंने साल 2005 में ‘स्कॉट बोर्चेत्ता’ के लेबल ‘बिग मशीन रिकॉर्ड्स’ के साथ अपना करियर शुरू किया था। 2006 में उनका पहला सिंगल सॉन्ग ‘टिम मैकग्रा’ रिलीज हुआ था। अब वह सुपरस्टार सिंगर रिहाना को अमीरी में पछाड़ते हुए खरबों की मालकिन बन चुकी हैं।

बुधवार को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट शेयर की, जिसमें फाइनेंस, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मीडिया, एंटरटेनमेंट सहित अलग-अलग फील्ड की बड़ी हस्तियों का नाम शामिल है। इस पब्लिकेशन के अनुसार, पॉप सुपरस्टार टेलर स्विफ्ट की कुल संपत्ति 2 बिलियन डॉलर (18,990 करोड़ रुपए) के आसपास की है। उनको यह सक्सेस अपने 2023 और 2024 के एरास टूर से मिली, क्योंकि इसके बाद ही पॉप सुपरस्टार की कुल संपत्ति में अनुमानित 2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वह 2020 में म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाई हैं, अपने स्टारपावर का उपयोग करते हुए उन्होंने अपने कई बेहतरीन गानों को रि-रिकॉर्ड किया था।

टेलर स्विफ्ट इस वक्त अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां सिंगर अपने बैक टू बैक गाने ला रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार सिंगर और उनके मंगेतर ट्रेविस केल्से न्यूयॉर्क सिटी के ‘मैडिसन स्क्वायर गार्डन’ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी 3 जुलाई 2026 में होगी। सूत्रों की मानें तो दोनों की शादी में तकरीबन 1100 से 1200 मेहमान शामिल होंगे।

Tag: #nextiniatimes #singer #Entertainment

RELATED ARTICLE