35 C
Lucknow
Monday, May 11, 2026

जल्द ही लांच होंगे RedMagic के दो नए 5G फोन, मिलेगा डुअल-कूलिंग सिस्टम

टेक्नोलॉजी डेस्क। RedMagic जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि 18 मई को चीन में REDMAGIC 11S Pro सीरीज लॉन्च होगी। इस सीरीज में REDMAGIC 11S Pro और 11S Pro+ मॉडल शामिल होगा। साथ ही कंपनी ने लॉन्च से पहले डिवाइस के डिजाइन का भी खुलासा कर दिया है।

यह भी पढ़ें-शुरू हुई Samsung Galaxy F36 5G की सेल, मिल रहा 1500रु. का डिस्काउंट

कंपनी ने नई सीरीज के लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि RedMagic 11S Pro सीरीज के डिवाइस ‘ओवरक्लॉक्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 Leading Edition’ से लैस होंगे। साथ ही इन डिवाइस में एक एक्टिव कूलिंग फैन और वॉटर कूलिंग डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ये फोन्स 2K 144Hz सुपर-रिज़ॉल्यूशन और सुपर-फ्रेम वाले मोबाइल गेम्स को सपोर्ट करेंगे।

ये डिवाइस 11 Pro सीरीज के फैमिली-स्टाइल ड्यूटेरियम-ब्लेडेड ट्रांसपेरेंट डिजाइन और डुअल-कूलिंग सिस्टम के साथ आएंगे। कंपनी इन डिवाइस को ‘सिल्वर विंग’ और ‘डार्क नाइट’ दो कलर में पेश कर सकती है। सीरीज के RedMagic 11S Pro+ की एक पिछली Geekbench 6 लिस्टिंग में डिवाइस का सिंगल-कोर स्कोर सामने आया है जो 4010 और मल्टी-कोर स्कोर 11187 बताया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये पहला ऐसा Android डिवाइस है जिसका Geekbench 6 सिंगल-कोर टेस्टिंग में 4000+ का स्कोर हासिल करने का बेंचमार्क रिकॉर्ड बनाया है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि REDMAGIC 11S Pro+ में 6.85-इंच का 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 7500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। जबकि REDMAGIC 11 Pro में 8000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #RedMagic #Technology #REDMAGIC11SPro

RELATED ARTICLE