टेक्नोलॉजी डेस्क। गेमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Red Magic 11S Pro सीरीज चीन में लॉन्च हो गई है। रेडमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस, कूलिंग टेक्नोलॉजी, डिस्प्ले क्वालिटी और बैटरी कैपेसिटी में कई इंप्रूवमेंट्स किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि इस गेमिंग स्मार्टफोन में कई फीचर्स पीसी-गेमिंग वाले भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Red Magic 11 Pro सीरीज में 6.85-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 95.3 प्रसेंट है। फोन में 16-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले SGS और TÜV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन के साथ आती है। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए RedMagic ने इसमें डुअल कूलिंग सिस्टम दिया है। इसमें लिक्विड और एयर कूलिंग सेटअप के साथ आता है, जिसमें रिडिजाइन लिक्विड कूलिंग चैनल, 24,000rpm कूलिंग फैन और नया 43-ब्लैड इंटरनल फैन स्ट्रॉक्चर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें दिया कूलिंग फैन IPX8 वाटर रजिस्टेंस सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोन भी IPX8 रेटिंग वाला है।

कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा, Wi-Fi 7, NFC, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। रेड मैजिक के लेटेस्ट गेमिंग फोन में Steam डायरेक्ट कनेक्विटी मिलती है, इसकी मदद से यूजर्स को बिल्ट-इन गेमिंग स्पेस के जरिए पीसी गेम का सपोर्ट मिलता है।
Red Magic 11S Pro स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बात करें Pro+ मॉडल की तो इसमें 7500mAh की बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसके साथ ही Pro+ मॉल में फुल लिक्विड कूलिंग मॉड्यूल भी दिया गया है, जो गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है।
Tag: #nextindiatimes #RedMagic11SPro #Technology




