31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

मेयर चुनाव में धांधली के विरोध में कांग्रेसी कर रहे थे प्रदर्शन, थाने उठा ले गई पुलिस

Print Friendly, PDF & Email

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हुए मेयर चुनाव (mayor election) को लेकर विपक्ष द्वारा पीठासीन अधिकारी पर धांधली का आरोप लगाया जा रहा है। इस धांधली को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Congress) ने पुलिस थाने के पास संयुक्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस (Congress) के सभी पार्षद कार्यकर्ता व बड़े नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, मचा घमासान, AAP लगा रही ये आरोप

उधर नगर निगम के बाहर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वहां से जबरदस्ती उठाकर बस में बिठाकर थाने ले गई। चलिए आपको बताते हैं ये पूरा हंगामा आखिर हो क्यों रहा है। दरअसल बीते दिनों चंडीगढ़ मेयर का चुनाव (mayor election) हुआ जिसमें पार्षदों को वोट देना था। चंडीगढ़ में भाजपा (BJP) के 15 पार्षद और एक सांसद यानी कुल 16 वोट थे। इंडिया गठबंधन की बात करें जिसमें आप और कांग्रेस के पार्षदों को मिलाकर संख्या बल 20 थी।

इंडिया गठंबंधन के पास पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण जीत तय मानी जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनावी नतीजे में भाजपा (BJP) प्रत्यासी की जीत हो गई। (mayor election) वोटों की गिनती के दौरान आप और कांग्रेस (Congress) पार्षदों के 8 वोट पीठासीन अधिकारी ने अवैध घोषित कर दिए। जिसके बाद मतगणना स्थल पर जमकर बवाल हुआ।

Youth congress protest outside nigam office in chandigarh

मेयर चुनाव (mayor election) में धांधली का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा के जब मेयर (mayor) के छोटे से चुनाव में भाजपा धांधली कर रही है, तो अन्य चुनावों के नतीजों पर कैसे विश्वास किया जाए। उसमें करीब 90 करोड़ वोट पड़ती हैं। वहीँ प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह धांधली है, जिसे कोई भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की है। बीजेपी सरेआम गुंडागर्दी कर रही है। इसलिए विरोध जरूरी है।

Tag: #nextindiatimes #mayor #election #Congress

RELATED ARTICLE