36 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

क्या रोजाना प्रोटीन पाउडर लेना सही है? ज्यादा इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के दौर में फिटनेस और सेहत को लेकर लोगों में जागरूकता तेजी से बढ़ी है। इसी के साथ प्रोटीन पाउडर का चलन भी काफी बढ़ गया है। जिम में पसीना बहाने वाले युवाओं से लेकर वजन कम करने की चाह रखने वाले लोग, धड़ल्ले से अपनी डेली डाइट में प्रोटीन सप्लीमेंट्स (Protein Powder) शामिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में पी रहे हैं फ्र‍िज का ठंडा पानी तो हो जाएं सावधान !

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों की मरम्मत, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने, हार्मोन्स बनाने और सेल प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना उसके शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम पर लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। हालांकि, जो लोग नियमित रूप से वर्कआउट, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होते हैं या किसी बीमारी से उबर रहे होते हैं, उन्हें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की जरूरत हो सकती है।

भले ही प्रोटीन जरूरी है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल फायदेमंद नहीं होता। कई लोग जल्द से जल्द बॉडी बनाने या तेजी से वजन घटाने के चक्कर में भारी मात्रा में प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। ज्यादा प्रोटीन पाउडर लेने से पेट फूलने, कब्ज, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

कुछ मामलों में, यह किडनी पर दबाव भी डाल सकता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से ही किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित हैं। एक और जरूरी बात यह है कि बाजार में मिलने वाले सभी प्रोटीन पाउडर सुरक्षित या अच्छी क्वालिटी के नहीं होते। कुछ प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में एडेड शुगर या आर्टिफिशियल फ्लेवर मिले हो सकते हैं। इसलिए, किसी भी सप्लीमेंट को चुनने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Tag: #nextindiatimes #ProteinPowder #Lifestyle

RELATED ARTICLE