29 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

मिस वर्ल्ड बनने पर बरेली में नहीं हुआ था प्रियंका चोपड़ा का स्वागत, चौंकाने वाली थी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस Priyanka Chopra अक्सर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। एक्ट्रेस ने एक वक्त पर मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता, लेकिन इसके बाद भी उनके खुद के होमटाउन बरेली में उनका स्वागत नहीं किया गया था।

यह भी पढ़ें-इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं Nick Jonas, लिस्ट में भाई की गर्लफ्रेंड का भी नाम

मधु चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड बनने पर प्रियंका का स्वागत ना होने पर कहा था कि, “मिस वर्ल्ड बनने पर बरेली में प्रिंयका का जो स्वागत हुआ, वह बिल्कुल अच्छा नहीं था। स्टेट मशीनरी ने इसे नारी शोषण बताया और कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। मिस वर्ल्ड तो ऐसी चीज है कि वह जिस शहर से भी ताल्लुक रखती हो, उस शहर को ही उसका स्वागत करना होता है। भले ही वह किसी छोटे गांव से ही क्यों ना आती हो, उसे उस जगह पर स्वागत के लिए जाना ही होता है।”

मधु चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि वह बरेली जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सीएम से इसके खिलाफ निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वे प्रियंका चोपड़ा को वहां नहीं बुला सकते। यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा है। इससे मधु चोपड़ा बहुत ही दुखी थीं। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने प्रियंका का आत्म-विश्वास कभी गिरने नहीं दिया।

प्रियंका की मां ने उस जमाने में बरेली और मुंबई के बीच फर्क को भी बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में प्रियंका का वेलकम बहुत ही उत्साह के साथ किया गया था। लोग उन्हें फिल्मों में साइन करने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि शुरुआत में प्रियंका फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं, बल्कि अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं।

Tag: #nextindiatimes #PriyankaChopra #Bollywood

RELATED ARTICLE