34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

मिथुन और धनु राशि के जातकों को मिलेगा आज लाभ, पढ़ें राशिफल

Print Friendly, PDF & Email

मेष: मेष राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन जोश और उत्साह से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे और हर काम पर अपनी पैनी नजर रखेंगे। जिससे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपके दुश्मन भी आपकी नजरों से बच नहीं पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार के मामले में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। पारिवारिक व्यवसाय करने वाले लोगों को आज मनचाही सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है।

वृषभ : वृषभ राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन सेहत के मामले में सचेत रहने की सलाह दे रहा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आप अपने सांसारिक सुखों पर भी कुछ पैसे खर्च करने के बारे में सोचेंगे। वस्त्र और शौक मौज की चीजों की आप खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन करियर कारोबार के मामले में आपके लिए सलाह है कि आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। जोखिम वाले निवेश से आपको बचना चाहिए।

मिथुन : मिथुन राशि के लिए आज 13 दिसंबर का दिन व्यस्तता के साथ ही लाभदायक भी रहेगा। इनको आज नौकरी करोबार में मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आज आप अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से जीवनसाथी के साथ ही साथ आपके बच्चे भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और इसके लिए आपको गिफ्ट देना पड़ सकता है।

कर्क : कर्क राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन सुखद बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखने की जरूरत है। कफ जनित समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज विवादित मामलों से दूर रहें और दूसरों के मामले में पंच बनने से बचें नहीं तो खुद लपेटे में आ जाएंगे। पारिवारिक बिजनस में आपको जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन इस कार्य के लिए अच्छा रहेगा।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज 13 दिसंबर बुधवार का दिन कह रहा है कि आपके विरोधी आज सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको उनसे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। आप अपना काम ईमानदारी से कीजिए और लक्ष्य पर फोकस रखिए कोई आपका कोशिश करके भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। आज शाम को आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको अपने मन की बात सोच समझकर ही किसी से शेयर करनी होगी नहीं तो लोग आपकी भावुकता और अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सितारे बताते हैं कि लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।

कन्या: सितारे कह रहे हैं कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों से समर्थन और सहयोग दोनों मिलेगा जिससे इनकी परेशानी और दुविधा दूर होगी। छात्र किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी की सलाह पर अपना पैसा निवेश करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए दूसरों की बातों में आकर धन निवेश करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में आपको सुख की प्राप्ति होगी। महिलाओं को मायके की ओर से लाभ और शुभ सूचना मिल सकती है। यात्रा की प्लानिंग भी हो सकती है।

तुला: तुला राशि के जातक आज आज अगर आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपनी बुद्धि और कलात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आप अपने बिजनेस के लिए अपने पिता अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में कोई विवाद की स्थिति बनती है तो आपको इनसे दूर रहना चाहिए, और जब तक पूछा न जाए कोई भी सलाह देने की गलती न करें। आपके लिए आज सलाह है कि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आर्थिक लेन देन करने से बचें।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि, आज आप जो भी काम करेंगे, उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। लेकिन आज आपकी राशि से द्वादश भाव में बना बुध और चंद्रमा का संयोग आपको आर्थिक मामलों में उलझाएंगे। सेहत भी आपका नरम रह सकता है। आज आपका किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इससे बचना है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही आज आपको सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। किसी से उधार लेन देने से आपको बचना होगा नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे, घर में उत्साव और मनोरंजन का माहौल बन सकता है। वैसे आज आपको चोट लगने की भी आशंका है इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए। आपका बनता हुआ काम भी आज अटक सकता है।

मीन: मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हें कि आपके लिए दिन हर तरह से फायदेमंद रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में दिल लगाकर प्रयास करेंगे उसमें आपको पूरी सफलता मिेलेगी। अच्छी बात यह भी है कि आप शुभ स्थिति का लाभ उठाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे। कोई डील जो आपकी अटक रही थी वह भी आज आप फाइनल हो सकती है। आपको अपने रिश्तेदारों या दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। आज आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध बेहतर होंगे, शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा। कुछ जरूरी चीजों पर आपका धन आज खर्च होगा जिससे खर्च के बाद भी आपको उसका मलाल नहीं रहेगा।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE