41.7 C
Lucknow
शनिवार, जून 6, 2026

त्विशा शर्मा केस जैसी ही है इस सीरीज की कहानी, मिली है धांसू IMDb रेटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस त्विषा शर्मा (Twisha Sharma) की मौत की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर चल रही है। उन्हें 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गया था। इसके बाद उनके पति और सास पर दहेज उत्पीड़न के बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसकी जांच अभी चल रही है।

यह भी पढ़ें-आर्या-3 के दूसरे पार्ट का ट्रेलर हुआ रिलीज, OTT पर इस दिन आएगी सीरीज

इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वेब सीरीज क्लिप्स काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं और लोग उसकी कहानी को त्विषा की जिंदगी से बिल्कुल मिलता-जुलता पा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सीरीज ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven) के एक एपिसोड की जिसमें ठीक कुछ इसी तरह की कहानी दिखाई गई थी।

मेड इन हेवन सीरीज का ये चौथा एपिसोड है जिसका नाम ‘द प्राइस ऑफ लव’ दिया गया है। इसमें श्वेता त्रिपाठी नजर आई हैं जिन्होंने प्रियंका मिश्रा का किरदार निभाया है। सामने उनके पति की भूमिका में रविश देसाई नजर आ रहे हैं। कहानी में दिखाया गया है कि प्रियंका और उनके मंगेतर, जो एक सरकारी आईएएस अधिकारी हैं एक सादगीपूर्ण सेल्फ फंडेड वेडिंग का प्लान करते हैं। हालांकि शादी के दिन, दूल्हे के माता-पिता बीच में दहेज की मांग करते हुए 2 करोड़ कैश और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट मांगते हैं। इस वजह से वह विवाह कार्यक्रम में देरी करते हैं।

थक हारकर मजबूरी में प्रियंका के पिता फ्लैट की जगह 4 करोड़ रुपये देने के लिए राजी होते हैं। ये बेहद इमोश्लन सीन है। इस बीच वेडिंग प्लानर तारा (सोभिता धूलिपाला) प्रियंका को दहेज वाली बात बता देती है। प्रियंका जब दहेज वाले मामले में पति की भी हामी देखती है तो शादी करने से मना कर देती है। यह क्लिप ट्विशा शर्मा केस से जुड़े ऑनलाइन चर्चाओं के बीच फिर से चर्चा में आ गई है। कई दर्शकों का मानना है कि एपिसोड उन मुद्दों को उजागर करता है जो भारत में दहेज गैरकानूनी होने के बावजूद आज भी मौजूद हैं।

Tag: #nextindiatimes #TwishaSharma #OTT #Entertainment

RELATED ARTICLE