31 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

क्रिकेट के दीवानों को Ola का स्पेशल तोहफा, लांच किए Champions Edition

ऑटो डेस्क। Ola Electric ने भारत की T20 World Cup की जीत का जश्न मनाने के लिए चैंपियंस एडिशन (Champions Edition) लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन S1 Pro+ स्कूटर और Roadster X+ (बाइक) में मिलेगा। इसमें कंपनी की नई और दमराद 4680 भारत सेल तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। यह एडिशन अप्रैल 2026 के अंत तक कंपनी के स्टोर्स और और वेबसाइट पर मिलेगी।

यह भी पढ़ें-130km रेंज के साथ लॉन्च हुई Odysse SUN, मिल रहे महंगे स्कूटर वाले फीचर्स

S1 Pro+ और Roadster X+ अब खूबसूरत नीले रंग में मिलेंगे। यह नीला रंग भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत की याद दिलाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस स्पेशल नीले रंग के लिए आपको एक भी रुपया अलग से नहीं देना होगा। यह उन करोड़ों फैंस के के लिए बनाया गया जो क्रिकेट बेहद पसंद करते हैं।

Ola द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें कंपनी की नई 4680 भारत सेल वाली 5.2kWh की बड़ी बैटरी लगी है। SI Pro+ की IDC रेंज 320 किमी तक है।इसकी मैक्सिमम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है और सिर्फ 2.1 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेती है। Roadster X+ 9.1kWh में 11KW की मोटर लगी है जिसे 4680 भारत सेल वाली 9.1kWh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है जो एक बार चार्ज होने पर 500 किमी तक की रेंज और 125 किमी प्रति घंटे की स्पीड देती है।

इसके अलावा यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार हासिल कर लेता है। S1 Pro+ (5.2kWh) 1,85,338, S1 Pro+ (4kWh) 1,65,338, S1 Pro (4kWh) 1,39,999 और S1 Pro (3kWh) 1,19,999 की कीमतों में मौजूद है। ये सभी एक्स-शोरूम प्राइस है। कंपनी के मास मार्केट ऑफर में Gen 3 S1 X+ (4kWh) और Gen 3 S1 X शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #OlaElectric #OlaChampionsEdition

RELATED ARTICLE