41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

लॉन्च हुई नई BMW F 450 GS, मिलेगा ट्विन सिलेंडर और दमदार इंजन

ऑटो डेस्क। BMW Motorrad ने भारत में अपनी नई F 450 GS को 4.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी मशहूर GS एडवेंचर सीरीज का विस्तार करते हुए इसे कम कीमत के विकल्प के तौर पर उतारा है। एक लिमिटेड एडवेंचर बाइक के रूप में तैयार की गई ये बाइक ऑफ-रोडिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल का बेहतर मिश्रण पेश करती है।

यह भी पढ़ें-गजब के फीचर्स के साथ लांच हुई Kawasaki Versys 1100, देखें कीमत

BMW F 450 GS में कंपनी का जाना-पहचाना GS डिजाइन देखने को मिलता है जो इसे एक मजहूत और खास लुक देता है। साथ ही, इसका खास बीक और बॉडी पैनल्स इसे एक एडवेंचर बाइक वाला लुक देते हैं। बाइक का पिछला हिस्सा पतला रखा गया है और इसमें 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। BMW इसे तीन वेरिएंट्स Base, Exlusive और GS Trophy में पेश कर रही है जिनमें अलग-अलग कलर स्कीम और हल्के बदलाव मिलते हैं।

इस बाइक में नया बनाया गया 450cc का ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 48hp की पावर और 43nm का टॉर्क जनरट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें स्मूद राइडिंग के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। BMW F 450 GS की टॉप स्पीड 165 किमी प्रति घंटा है।

BMW F 450 GS एक ट्यूबुलर स्टील फ्रेम पर बनी है जिसे मजबूती और हल्के वजन के बीच संतुलन बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 4-पिस्टन कैलीपर के साथ सिंगल डिस्क और पीछे की तरफ डिस्क ब्रेक मिलता है जो ABS प्रो सपोर्ट के साथ आता है।

Tag: #nextindiatimes #BMWMotorrad #BMWF450GS

RELATED ARTICLE

close button