34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

भगवान राम को ‘मांसाहारी’ बताने वाले NCP नेता ने मांगी माफी

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। भगवान राम (Lord Ram) पर गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने माफी मांगी है। भगवान राम (Lord Ram) के शाकाहारी न होने के बयान पर जितेंद्र (Jitendra Awhad) ने कहा कि मैं खेद व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें-भगवान राम पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे जितेंद्र आव्हाड, दर्ज हुई FIR

एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने कहा कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था। उन्होंने कहा कि भगवान राम (Lord Ram) हमारे प्रभु हैं। मैंने कल कहा था भगवान राम मांसाहारी थे। मुझे विवाद को बढ़ाना नहीं है, लेकिन वाल्मीकि रामायण में कुछ पंक्ति हैं। मैं कोई भी बात बिना अभ्यास के नहीं बोलता हूं। यहां अभ्यास की महत्व नहीं है। लोग भावना को महत्व देते हैं। अगर किसी का दिल दुखा है तो मैं माफी मांगता हूं।

Mumbai: भगवान राम को मांसाहारी बताने वाले बयान पर जितेंद्र आव्हाड ने मांगी  माफी - Mumbai: Jitendra Awhad apologizes for his statement calling Lord Ram  a non-vegetarian

आपको बता दें शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राम मांसाहारी थे। वे जंगल में शिकार करके खाते थे। उन्होंने कहा कि 14 साल तक जंगल में रहने वाला इंसान शाकाहारी कैसे हो सकता है। इसलिए राम (Lord Ram) शाकाहारी नहीं मांसहारी थे। आह्वाड (Jitendra Awhad) के इस टिप्पणी पर बीजेपी भड़की हुई है। बीजेपी (BJP) और अजित पवार गुट के कार्यकर्ताओं ने आव्हाड के खिलाफ मुंबई में जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

भगवान राम पर विवादित बयान देकर एनसीपी शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड बुरी तरफ फंस गए हैं। बीजेपी (BJP) नेता राम कदम ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। राम कदम ने कहा कि त्रेता युग में रावण का अहंकार नहीं टिक पाया तो आह्वाड (Jitendra Awhad) क्या चीज है। इंडी गठबंधन का घमंड भी नहीं टिक पाएगा। बीजेपी नेता ने कहा कि हिंदुओं को उकसाने का काम किया जा रहा है।

Tga: #nextindiatimes #BJP #JitendraAwhad #LordRam

RELATED ARTICLE