34 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

भगवान राम पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे जितेंद्र आव्हाड, दर्ज हुई FIR

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, इस पर राजनीति भी तेज होती जा रही है। इस बीच अब एनसीपी-शरद पवार गुट के एक नेता का भगवान राम (Lord Ram) को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। एनसीपी नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान राम (Lord Ram) शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे।

यह भी पढ़ें-NCP नेता का विवादित बयान-‘मांसाहारी थे भगवान राम’; भड़की भाजपा

दरअसल, एनसीपी नेता (Jitendra Awhad) ने कहा कि 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा? ये चीज लोगों को सोचनी चाहिए। भगवान राम (Lord Ram) को “मांसाहारी” बताने वाले बयान को लेकर एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के खिलाफ भाजपा ने सख्त रुख अपना लिया है। भाजपा नेता राम कदम ने FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज करा दी है।

एनसीपी नेता (Jitendra Awhad) के बयान के बाद भाजपा (BJP) ने भी पलटवार किया। महाराष्ट्र भाजपा (BJP) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करके आपको क्या खुशी मिलती है, पता नहीं, लेकिन ये आपका आचरण दिखाता है। भाजपा ने कहा कि आपकी इस भाषा को रामभक्त बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उधर जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के बयान को लेकर बुधवार देर शाम जमकर हंगामा हुआ। अजित गुट के NCP कार्यकर्ताओं ने ठाणे स्थित आव्हाड के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। वे जितेंद्र आव्हाड के घर पर भगवान राम (Lord Ram) की तस्वीर लेकर आरती करने पहुंचे थे। उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘जितेंद्र आव्हाड मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। इस घटना के बाद जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई। हालांकि, विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसे ही प्रदर्शनकारी वहां से गए, जितेंद्र आव्हाड के लोगों ने उस जगह को गोमुत्र से साफ किया।

Tag: #nextindiatimes #JitendraAwhad #BJP

RELATED ARTICLE