41.2 C
Lucknow
बुधवार, जून 17, 2026

भारत को मिली पहली मिनी लग्जरी कार, Mini Countryman C हुई लॉन्‍च

ऑटो डेस्‍क। भारत में लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। हर महीने कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। औपचारिक तौर पर मिनी की ओर से Mini Countryman C को लॉन्‍च कर दिया गया है। मिनी की ओर से भारत में नई कार के तौर पर कंट्रीमैन सी कार को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च से पहले ही प्री बुकिंग को शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें-Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च, मिला बिलकुल नया रंगरूप

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को भारतीय बाजार में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 9.4 इंच गोल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12 स्‍पीकर ऑडियो सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल टोन इंटीरियर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो एसी, ड्राइवर सीट मसाजर, इंटीरियर कैमरा, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, Level-1 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।

एसयूवी को भारत में 47.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च कर दिया गया है। यह कीमत इस कार की इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है। जिसमें बाद में बदलाव किया जा सकता है। निर्माता की इस एसयूवी को लग्‍जरी एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Audi Q3, BMW X1, Mercedes Benz GLA जैसी एसयूवी के साथ होगा।

पावरट्रेन में 1.5-लीटर 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है, जो लगभग 136 hp पावर और 230 Nm टॉर्क जनरेट करता है। 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप है। ये इंजन BMW X1 के साथ शेयर किया गया है, जो स्मूद और रिस्पॉन्सिव है. 0-100 km/h एक्सेलरेशन अच्छा है और हाईवे क्रूजिंग आसान है। अनुमानित माइलेज 14-15 kmpl के आसपास है।

Tag: #nextindiatimes #MiniCountrymanC #automobile

RELATED ARTICLE