ऑटो डेस्क। Mercedes-Benz ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई 2026 Mercedes-AMG GT 4-Door Coupe को दुनिया के सामने पेश कर दिया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा पावर वाली इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस में से एक है। यह नई कार के साथ AMG ब्रांड पूरी तरह से इलेक्ट्रिक के दौर में कदम रख रहा है।
यह भी पढ़ें-आ गई Hyundai की डैशकैम वाली सस्ती कार, इसमें मिलेगा बहुत कुछ खास
इस कार की सबसे बड़ी खूबी है इसके नए हल्के वजन वाले इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इसमें तीन मोटर्स का सेटअप दिया गया है जिसमें दो मोटर्स पीछे और एक मोटर आगे लगी है। पावर के मामले में इसका टॉप मॉडल GT 63 कुल 1,169hp की बहुत ज्यादा पावर जनरेट करता है। वहीं, इसके GT 55 वेरिएंट में भी 816hp की दमदार पावर मिलती है। Mercedes का दावा है कि GT 63 मॉडल 2.1 सेकंड में ही 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।

इतनी ज्यादा पावर के साथ-साथ यह कार चार्जिंग और रेंज के मामले में भी बहुत आधुनिक है। इसमें 800V का इलेक्ट्रिकल सिस्टम दिया गया है जो 600kW की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस तकनीक की वजह से कार की बैटरी सिर्फ 11 मिनट में ही 10% से 80% चार्ज हो जाती है। WLTP के मुताबिक इसका GT 55 वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 700 किमी तक की शानदार रेंज देता है।

इलेक्ट्रिक होने के बाद भी Merccedes-AMG GT 4-Door Coupe का डिजाइन Mercedes-AMG की पुरानी स्पोर्टी कारों जैसा है। कार के फ्रंट में AMG की खास चमकने वाली ग्रिल लगी है। इसके साथ ही स्टार के आकार वाली डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और शार्प LED हेडलैंप्स दिए गए हैं जो इसके बोनट को दमदार लुक देते हैं।
इसके इंटीरियर को पूरी तरह से ड्राइवर के आराम और बेहतर कंट्रोल के लिए बनाया गया है। इसका डैशबोर्ड एक बड़े ग्लास पैनल से कवर्ड है जिसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है। सेंटर कंसोल में तीन गोल रोटरी बटन दिए गए हैं जिसकी मदद से ड्राइवर बहुत जल्दी ड्राइविंग मोड्स और ट्रैक्शन जैसी सेटिंग्स को बदल सकता है।
Tag: #nextindiatimes #Mercedes #MerccedesAMGGT4DoorCoupe




