45.8 C
Lucknow
मंगलवार, जून 9, 2026

Maruti Fronx का नया ‘Sport’ एडिशन हुआ लॉन्च, लुक ऐसा कि देखते ही हो जाएंगे दीवाने!

ऑटो डेस्क। मलेशिया में Suzuki Fronx Sport Edition लॉन्च हो गया है। यह नया मॉडल दिखने में पहले से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार है। इस नए एडिशन में सिर्फ बाहरी लुक को बेहतर बनाया गया है। कार के अंदर का इंजन और हाइब्रिड सिस्टम पहले जैसा ही है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत RM 130,888 (लगभग 30.7 लाख रुपए) है।

यह भी पढ़ें-जल्द लांच होगा Hyundai Verna का Facelift, फीचर्स में होंगे बड़े बदलाव

Suzuki Fronx Sport Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका बदला हुआ बाहरी लुक और डिजाइन है। Suzuki ने इस कार में नया बॉडी किट दिया है जिसमें फ्रंट लोअर, साइड स्कर्ट्स, रियर डिफ्यूजर, टेलगेट-माउंटेड स्पॉइलर शामिल है। इस कार को साधारण मॉडल से अलग बनाने के लिए Suzuki Frons Sport Edition में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें, कार के आगे की ग्रिल को पूरी तरह ब्लैक-आउट किया गया है, Suzuki का लोगो भी डार्क कलर में दिया गया है, कार के साइड में Fronx Sport के स्टिकर्स लगाए गए हैं।

इस स्पोर्ट एडिश में बड़े 17-इंच के अलॉय व्हील्स चुनने का ऑप्शन मिलता है जिसमें 215/50 R17 साइज के Continental टायर लगे हैं। इसकी तुलना में साधारण Fronx में 16-इंच के अलॉय व्हील्स आते हैं। यह बड़ा व्हील सेटअप Suzuki Fronx Sport Edition को दिखने में सबसे अलग बनाता है। हालांकि, इसके सस्पेंशन या ब्रेकिंग सिस्टम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

इस कार में पहले की ही तरह पैडल शिफ्टर्स के साथ लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, 360-डिग्री कैमरा मिलता रहेगा। Fronx Sport Edition में अलग से आगे-पीछे की तरफ 4K डैशकैम स्टैंडर्ड दिया गया है। साधारण मॉडल के मुकाबले केबिन में यह सबसे बड़ा बदलाव है।

Tag: #nextindiatimes #SuzukiFronxSportEdition #MarutiFronx

RELATED ARTICLE