44.3 C
Lucknow
सोमवार, जून 8, 2026

Horoscope: इन 4 भाग्यशाली राशियों पर आज रहेगी शिवकृपा, पढ़ें अपना भाग्यफल

मेष: आज का दिन आर्थिक रूप से काफी सुखद संकेत दे रहा है। बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव का मिला-जुला प्रभाव आपके घर या प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए कामों में गति लाएगा। बस एक सलाह है शाम के वक्त भावनाओं में बहकर फालतू खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आज मंगलदेव की ऊर्जा आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीडर के रूप में आगे रखेगी। आप पूरी टीम को अपने साथ लेकर चलेंगे और आपकी यही खूबी आज वरिष्ठों का दिल जीत लेगी।

वृषभ :शुक्रदेव का प्रभाव शाम से आपके लिए कामकाज में कुछ नए और सुनहरे मौके ला सकता है, पर किसी भी कागजी काम को ध्यान से पढ़ना न भूलें। आज अगर आप अपनी कार्यशैली में थोड़ी लचीलापन लाएंगे, तो आपको सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम में आज जिद न करें और दूसरों के सुझावों को खुले मन से सुनें। जो काम लंबे समय से पेंडिंग हैं, उन्हें पूरा करने के लिए आज का दिन वाकई में बहुत अच्छा साबित होने वाला है। 

मिथुन :आज आपकी बुद्धिमानी और निर्णय लेने की क्षमता तेज रहेगी। आप अपनी कमाई के नए और बेहतरीन तरीके ढूंढ पाएंगे। करियर में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगी। इंटरव्यू हो या क्लाइंट के साथ मीटिंग, आज आप अपनी बातों से सबको प्रभावित कर लेंगे। आज का दिन नए लोगों से जुड़ने के लिए बहुत ही शानदार है, बस अपनी प्लानिंग से ज्यादा काम को असल में पूरा करने पर फोकस करें। 

कर्क :आज आपको अपने जीवन में संतुलन बनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है, खासकर आय और खर्च के बीच। लंबे समय से अधूरे पड़े काम आज पूरे होने लगेंगे और इससे मन को सुकून मिलेगा। आपकी कार्यक्षमता में तेजी आएगी और आप खुद को ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। दिल में छुपा कोई सपना आज साकार हो सकता है, जिससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

सिंह :आज का दिन आपको सतर्क रहने का संदेश दे रहा है, खासकर उन लोगों से जो आपके आसपास हैं लेकिन आपके हितैषी नहीं हैं। व्यस्तता के चलते आप कुछ कामों को टालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन यही आदत आगे चलकर आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अगर आप नई संपत्ति खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा।

कन्या:आज का दिन सामाजिक मेलजोल और नेटवर्किंग से मुनाफा लाने वाला है। शुक्रदेव के प्रभाव से धीरे-धीरे आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। करियर में आज आप अपनी टीम के साथ मिलकर जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपकी ऑर्गनाइजेशन स्किल्स की आज जमकर तारीफ होगी। हालात के हिसाब से खुद को थोड़ा फ्लेक्सिबल रखेंगे तो करियर में नई ऊंचाइयां छू पाएंगे। 

तुला:आज का दिन आपको शांति और समझदारी से काम लेने का संकेत दे रहा है। किसी भी विवाद से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। धन कमाने के कई अवसर सामने आएंगे, और अगर आप उन्हें सही समय पर पहचान लेते हैं, तो अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में चल रही परेशानियां बातचीत के जरिए खत्म हो सकती हैं, जिससे माहौल हल्का और खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक: आज अपनी शिक्षा या नई स्किल सीखने पर थोड़ा ध्यान दें, यह आने वाले कल के लिए सबसे बड़ा निवेश है। धीरे-धीरे ही सही, पर आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। करियर में आज आपको ट्रेनिंग लेने का मौका मिल सकता है, इसे हाथ से न जाने दें। आत्मविश्वास बना कर रखें और अगर किसी प्रशासनिक काम में कुछ अड़चन आए, तो धैर्य से काम लें। आपकी मेहनत आज धीरे-धीरे अपना रंग लाएगी।

धनु:आज का दिन आपको हर कदम पर सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके मन में कई विचार और उलझनें चलती रहेंगी, जिससे निर्णय लेना थोड़ा कठिन हो सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेने का सोच रहे थे, तो वह आज संभव हो सकता है। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि यही उनके भविष्य को दिशा देगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन खुशी लेकर आ सकता है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ था, तो उसके मिलने की उम्मीद भी आज बन रही है।

मकर : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां लेकर आया है। काम में पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा, क्योंकि आपके अधिकारी आपके प्रयासों को नोटिस करेंगे और आपका साथ देंगे। दिन के बीच में आप अपने पसंदीदा भोजन का आनंद लेकर खुद को खुश महसूस करेंगे।

कुंभ :कुंभ राशि के जातक आज अपने आर्थिक लक्ष्यों को लेकर काफी केंद्रित रहने वाले हैं। कमाई के नए साधन बढ़ाने की इच्छा आज आपको खूब प्रेरित करेगी, बस इस जल्दीबाजी में कोई गलत निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। लेकिन आपके नए और अनोखे आइडियाज आज बॉस को काफी प्रभावित करेंगे। आज अपने काम की दक्षता पर पूरा ध्यान लगाएं और उम्मीदें उतनी ही रखें जितनी आप पूरी कर सकें। 

मीन: मीन राशि के लोग आज शनिदेव के अनुशासन और सीख को अपने जीवन में उतारें। शाम को शुक्रदेव का गोचर आपकी रचनात्मकता और पढ़ाई से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपकी कलात्मक भूमिका और काम करने का अलग अंदाज सबको पसंद आएगा। अपनी मेहनत और काबलियत पर पूरा भरोसा रखें। धैर्य और निरंतरता ही आज आपके करियर के बड़े सपनों को हकीकत में बदलने की असली चाबी है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE